Site iconSite icon AR Live News

चेन स्नेचर निकले फूफा-भतीजा, उदयपुर पुलिस ने धरदबोचा, शहर में कर रहे थे वारदातें

udaipur latest news udaipur police arrest two chain snatcherudaipur latest news udaipur police arrest two chain snatcher

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर में सेलिब्रेशन मॉल के सामने वृद्धा के साथ हुई चेन स्नेचिंग की वारदात का सुखेर थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ईनामी बदमाश प्रभुलाल और तरूण आपस में फूफा-भतीजे हैं और चेन स्नेचिंग, लूट, डकैती की वारदातों के आदतन अपराधी हैं। | udaipur police | udaipur crime news | udaipur news

एसपी अमृता दुहन ने बताया कि चेन स्नेचिंग के आरोप में खेरवाड़ा निवासी प्रभुलाल (51) उर्फ प्रकाश पुत्र जीवा मीणा और बिलख, ऋषभदेव निवासी तरूण मीणा (24) उर्फ सिकंदर पुत्र जीवतराम मीणा को गिरफ्तार किया है। प्रभुलाल अहमदाबाद, ऋषभदेव और बिच्छीवाड़ा में लूट-डकैती की वारदातें कर चुका है। 2019 में विमल गुटखा के ट्रक डकैती मामले में भी प्रभुलाल गिरफ्तार हो चुका है। वहीं तरूण ने वरदा (डूंगरपुर) और सेमारी (सलुंबर) में चेन स्नेचिंग की वारदातें की हुईं हैं, सलूंबर पुलिस ने तरूण को भगौड़ा घोषित किया हुआ है। सुखेर थानाधिकारी भरत योगी और डीएसटी एएसआई विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की जांच कर, ह्यूमन इंटेलीजेंस और मुखबीर तंत्र के जरिए इस गिरोह का खुलासा किया है।वीडियो में सुनें क्या कहा एसपी डॉ.अमृता ने:-

उदयपुर एसपी डॉ. अमृता दुहन बुधवार को वारदात के खुलासे के बाद सुखेर थाने पर पहुंची। एसपी ने बदमाशों को स्पष्ट संदेश दिया कि बदमाश ये गलतफहमी निकाल दें कि वे अब उदयपुर में वारदात कर बच निकलेंगे। उदयपुर पुलिस अपराध नियंत्रण के हर प्रयास करेगी। एसपी ने थाने पर पहुंचकर पीड़ित वृद्धा से भी मुलाकात की और शहरवासियों को भरोसा दिलाया कि वे सुरक्षित हैं। | udaipur latest news | udaipur police arrest two chain snatcher

बदमाश तरूण मीणा उदयपुर शहर में वारदात करने की योजना बना रहा था, इसलिए फूफा प्रभुलाल को साथ लिया। चेन स्नेचिंग वारदातों के लिए प्रभुलाल ने अहमदाबाद से ही एक स्पोर्ट्स बाइक चोरी की। प्रभुलाल बाइक चलाता और तरूण वद्धा के गले पर झपट्टा मार चेन लूटता है। दोनों बदमाश सुबह मंदिरों के आस-पास रैकी करते। चेन पहनी हुई महिला दिख जाती तो उस पर नजर रखते और जैसे ही सड़क पर मौका मिलता वारदात को अंजाम दे देते थे।

सेलिब्रेशन मॉल के सामने वृद्धा के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात से एक दिन पहले दोनों बदमाशों ने सूरजपोल में भी चेन स्नेचिंग का प्रयास किया था। लेकिन तब वारदात के दौरान चेन सड़क पर गिर गयी थी।

थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि वारदात के बाद दोनों बदमाशों पर 10-10 हजार रूपए का ईनाम घोषित किया था। वारदात के समय बदमाश नकाब लगाए हुए थे, इसलिए इनके हुलिए के अनुसार मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया। अलग-अलग टीमों ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। सभी इनपुट के आधार पर टीम ने खेरवाड़ा की तरफ दबिश दी और बदमाश प्रभुलाल मीणा और तरूण मीणा को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि प्रभुलाल ने तीन शादियां की हुई हैं, तीनों पत्नियां अलग-अलग सागवाड़ा, डूंगरपुर और खेरवाड़ा में रहती हैं। प्रभुलाल को मुंह का कैंसर हो चुका है और जीभ कटी हुई है, इसके बावजूद वह अपराध करना नहीं छोड़ता। अहमदाबाद में गिरफ्तारी के बाद जेल गया। जमानत पर छूटकर फिर वारदातों में लिप्त हो गया।

सुखेर थानाधिकारी भरत योगी, हेडकांस्टेबल जसवंत सिंह, श्रवण कुमार, विनोद कुमार, कांस्टेबल भारत सिंह, अचलाराम, राजकुमार, तरूण, ओमप्रकाश और जिला स्पेशल टीम के एएसआई विक्रम सिंह, हेडकांस्टेबल भंवरलाल, हितेन्द्र सिंह, अखिलेश , कांस्टेबल मुकेश, शक्ति सिंह, विरेन्द्र सिंह और कृष्ण कुमार और साइबर सेल के लोकेश रायकवाल की मुख्य भूमिका रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version