Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी

Rajasthan Board 10th Results education minister madan dilawar ReleasedRajasthan Board 10th Results education minister madan dilawar Released

अजमेर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आरबीएसई ने मंगलवार को 10वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने खुद अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय से परिणाम जारी किए। स्टूडेंट्स पर जाकर परीक्षा परिणाम https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ देख सकते हैं। राजस्थान में पहली बार सरकारी स्कूलों में एक अप्रेल से नया सत्र शुरू हो जाएगा। नए सत्र की शुरूआत से पहले परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। | Rajasthan Board 10th Result | rajasthan news | udaipur news | udaipur latest news | udaipur news latest | RBSE | RBSE 10th Board result 2026

शिक्षा मंत्री ने बताया कि 10वीं में कुल परिणाम 94.23 फीसदी रहा है। 93.63 फीसदी छात्र और 94.90 फीसदी छात्राएं सफल हुईं। दिलावर ने बताया कि वर्ष 2027 सत्र में दसवीं की परीक्षा दो बार होगी, इसमें पहली परीक्षा में सम्मिलित होना अनिवार्य होगा।

शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि अगले सत्र से दसवीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित होगी। मुख्य परीक्षा फरवरी और मार्च के महीने में आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी स्टूडेंट्स को परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य रहेगा। जबकि मई या जून में दोबारा होने वाली परीक्षा में वे छात्र दोबारा परीक्षा दे सकेंगे जो मुख्य परीक्षा में आए परिणाम से संतुष्ट नहीं है और परफॉर्मेंस सुधार करना चाहते हैं।

मुख्य परीक्षा में पास हो चुके स्टूडेंट तीन सब्जेक्ट में दोबारा परीक्षा दे सकेंगे, इन तीन सब्जेक्ट का चयन विद्यार्थी अपनी मर्जी से कर सकेंगे, ताकि वे दोबारा होने वाली बोर्ड की परीक्षा के जरिए परीक्षा परिणाम को और बेहतर कर सकें। मुख्य परीक्षा और दोबारा हुई परीक्षा में जिस बार में ज्यादा नंबर आए होंगे, फाइनल रिजल्ट में वही जोड़े जाएंगे। सप्लीमेंट्री लाने वाले विद्यार्थियों को भी तीन सब्जेक्ट में परीक्षा सुधार की अनुमति दी जाएगी।

मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि पहले बोर्ड की परीक्षा में फेल होने वाले विद्यार्थियों को सुधार का अवसर दिया जाएगा। द्वितीय अवसर में जिन सब्जेक्ट में विद्यार्थी फेल हुआ है, उनकी परीक्षा देकर वह पास हो सकता है। लेकिन इस परीक्षा में भी वह फेल हो जाता है, तो उस विद्यार्थी को पुनरावृत्ति श्रेणी में रखा जाएगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version