Site iconSite icon AR Live News

कोटा, जयपुर व भरतपुर संभागों में हुई बारिश : राजस्थान में अभी भी हीटवेव से राहत

mausam udaipurmausam udaipur

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के अलग अलग भागों में बीती रात भी बेमौसम की बारिश का क्रम बना रहा। पिछले 24 घंटों में दौसा में सर्वाधिक 9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। उदयपुर में आज भी हल्के बादल छाए हुए है। temperature udaipur | temperature udaipur news | udaipur temperature heat wave | rain in rajasthan | latest news udaipur

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोटा, जयपुर व भरतपुर संभागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। दौसा में 9 मिलीमीटर, बसवा 8, आमेर जयपुर 5, चोमू 3, नदबई भरतपुर में 3 मिलीमीटर बारिश हुई। इनके अलावा कुछ क्षेत्रों में 3 मिलीमीटर से कम बारिश हुई। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 28 से 31 मार्च के दौरान राजस्थान में कहीं कहीं बारिश और आंधी की संभावना है। temperature udaipur | temperature udaipur news | rain in rajasthan

पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़ में 35.6 डिग्री व पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर में 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में उदयपुर में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया जो कि औसत से 1.6 डिग्री कम है। वर्तमान में 32 से 35 डिग्री यानी सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे दर्ज किए जा रहे है। ऐसे में आगामी दिनों में हीटवेव से राहत की संभावना है। rain in rajasthan | latest news udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं

Exit mobile version