हाइवे पर हुआ हादसा
भीलवाड़ा,एआर लाइव न्यूज। भीलवाड़ा-शाहपुरा हाइवे पर टोल नाके के पास मंगलवार को एक बस कार से टकराने के बाद पलट गई। इसमें 37 लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों को भीलवाड़ा रेफर किया गया है। बस में सवार 2 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। road accident in shahpura bhilwara latest news | bhilwara latest news | latest news udaipur
घटनाक्रम अनुसार भीलवाड़ा से आ रही एक निजी बस भीलवाड़ा-शाहपुरा हाइवे पर टोल नाके के पास सामने से आ रही कार से टकराने के बाद सड़क किनारे पलट गयी। इसमें हादसे में 37 लोग घायल हो गए। क्षेत्र में मौजूद लोगों ने घायल लोगों को बस और कार से बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस हादसे में 7 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुटटी दे दी गयी जबकि 15 घायलों को भीलवाड़ा रेफर किया। कुछ घायलों का शाहपुरा चिकित्सालय में इलाज जारी है। बस में सवार 2 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। shahpura bhilwara latest news | bhilwara latest news | latest news udaipur | bhilwara rajasthan news
हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी
आरंभिक जानकारी अनुसार बस की रफ्तार ज्यादा थी और अचानक सड़क पर गहरा गड्ढा नजर आने पर बस चालक गड्ढे से बचाने के चक्कर में बस से नियंत्रण खो बैठा और इसी दौरान बस सामने से आ रही एक कार से टकरा गई। बस में सवार कुछ यात्रियों के अनुसार बस की स्पीड ज्यादा होना हादसे का कारण बना। हालांकि पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगा रही है। हादसे के कारण हाईवे पर काफी देर जाम भी लगा रहा। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। bhilwara rajasthan news | shahpura bhilwara latest news
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

