Site iconSite icon AR Live News

एसपी बोलीं माण्डवा जैसे कृत्य बर्दाश्त नहीं करूंगी: पहली क्राइम मीटिंग में उदयपुर एसपी डॉ.अमृता ने जिला पुलिस को दिया सख्त संदेश

udaipur sp dr amrita duhan district crime review meetingudaipur sp dr amrita duhan district crime review meeting

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. अमृता दुहन ने सोमवार को जिले की पहली क्राइम मीटिंग ली। अपराध समीक्षा बैठक के दौरान एसपी अमृता दुहन ने माण्डवा थाना एसएचओ के रिश्वतखोरी प्रकरण पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिला पुलिस को यह स्पष्ट संदेश दिया है कि रिश्वतखोरी जैसे कृत्य किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। माण्डवा प्रकरण पर एसपी ने कहा यह शर्मनाक है, ऐसा कौन होगा, जिसे माण्डवा एसएचओ के कृत्य पर शर्म महसूस नहीं हुई होगी। क्राइम मीटिंग में जिले के सभी एडि.एसपी, डिप्टीएसपी, थानाधिकारी मौजूद रहे। udaipur news latest | udaipur sp dr amrita duhan district crime review meeting | udaipur police | udaipur news

एसपी अमृता दुहन ने सभी थानाधिकारियों ने कहा आप लोग काम करें, अच्छी कार्रवाइयां करें, मैं उन थानाधिकारियों के साथ हूं, जो जिले की कानून व्यवस्था को बनाए रखने और अपराध की रोकथाम में कार्रवाई करेंगे, लेकिन किसी ने इस तरह (माण्डवा प्रकरण) के कृत्य किए तो वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे कृत्य पूरे पुलिस विभाग की छवि खराब करते हैं। एसपी डॉ. अमृता दुहन ने क्राइम मीटिंग में विभिन्न बिन्दुओं पर अधिकारियों से विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

बैठक में भारतीय न्याय संहिता, लोकल एवं स्पेशल एक्ट, निरोधात्मक कार्यवाही, महिला अत्याचार एवं अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार के तहत गत दो वर्षों में दर्ज हुए प्रकरणों के आंकड़ों पर चर्चा की। 1 वर्ष से अधिक अवधि के लम्बित प्रकरणों पर फोकस कर उनके निस्तारण के निर्देश दिए, साथ ही नवीन आपराधिक कानून के अन्तर्गत की गई कार्यवाही की बिन्दुवार समीक्षा की। एसपी ने गत 10 वर्षों में व वर्तमान में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले मुद्दो विस्तृत चर्चा कर गंभीर प्रकृति के अनसुलझे प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर की टीम ने रविवार को माण्डवा एसएचओ निर्मल कुमार खत्री और कांस्टेबल भल्लाराम पटेल को 8 लाख रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के माण्डवा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में आरोपियों के परिजनों को आरोपी नहीं बनाने की एवज में एसएचओ यह रिश्वत वसूल रहा था।

एसीबी ट्रेप: थानाधिकारी और कांस्टेबल 8 लाख रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version