Site iconSite icon AR Live News

इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स पर नेशनल कॉन्फ्रेंस

National Conference on Intellectual Property Rights in pacific college of pharmacyNational Conference on Intellectual Property Rights in pacific college of pharmacy

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) राजस्थान की ओर से पेसिफिक कॉलेज ऑफ फार्मेसी में हार्नेसिंग इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स फॉर एडवांसिंग ड्रग डिस्कवरी एंड फार्मास्यूटिकल रिसर्च विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में राजस्थान सहित महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश एवं अन्य राज्यों तथा उदयपुर के बाहर के विभिन्न शहरों से आए करीब 300 छात्र-छात्राओं एवं शोधार्थियों ने भाग लिया। National Conference on Intellectual Property Rights in pacific college of pharmacy

कार्यक्रम के प्रारंभ में पेसिफिक यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ हेमंत कोठारी सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता की उपस्थित में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएन यूनिवर्सिटी के प्रेसीडेंट डॉ चेतन सिंह चौहान सहित मुख्य वक्ता डॉ एलडी पटेल, डॉ कमल सिंह राठौड़ डॉ पीके चौधरी, डॉ अवध किशोर ने संबंधित विषय पर चर्चा की।

विशेषज्ञों ने इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (आईपीआर) यानी बौद्धिक संपदा अधिकार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह नवाचार एवं शोध को कानूनी संरक्षण प्रदान करने के साथ-साथ फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में नई दवाओं के विकास एवं उनके व्यावसायीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के दौरान लगभग 50 ई-पोस्टर प्रस्तुत किए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने अपने शोध कार्य प्रस्तुत किए।

Exit mobile version