आरएनटी के विभागाध्यक्षों से शोध कार्यों पर फोकस करने का दिया सुझाव, आरएसएमएम में ली बैठक
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर दौरे पर पहली बार आए मुख्य सचिव (सीएस) वी श्रीनिवास ने शनिवार को आरएनटी मेडिकल कॉलेज और एमबी हॉस्पिटल का दौरा किया। एमबी हॉस्पिटल में सुपर स्पेशलिटी और ट्रोमा एंड सर्जिकल इमरजेंसी युनिट का निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने मेडिकल कॉलेज फैकल्टी से संवाद किया और गुणवत्ता पूर्ण शोध कार्य को बढ़ाने और उस पर फोकस करने की सलाह दी। उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए। | udaipur news in hindi | Chief Secretary V. Srinivas | CS V. Srinivas visit udaipur | RNT medical college | MB Hospitals | udaipur news | latest udaipur news
मुख्य सचिव के निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, कलक्टर नमित मेहता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त नरेश गोयल, आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. राहुल जैन, पूर्व प्राचार्य डॉ. विपिन माथुर आदि ने उनकी अगवानी की। | udaipur news in hindi | Chief Secretary V.Srinivas Visits udaipur
मेरा अस्पताल-मेरी जिम्मेदारी और सेतु की ली जानकारी
मुख्य सचिव ने अस्पताल परिसर में स्वच्छता को लेकर चलाए जा रहे मेरा अस्पताल-मेरी जिम्मेदारी अभियान तथा पेराफेरी से रेफर होकर आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए तैयार किए गए रैपिड रेफरल रिड्रसल सिस्टम-सेतु के बारे में विस्तार से जानकारी ली। सीएस ने न्यूरोलॉजी एवं ग्रेस्टोएन्ट्रोलॉजी वार्डों का अवलोकन करते हुए मरीजों और परिजनों से संवाद भी किया और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं तथा उपचार की गुणवत्ता के बारे में फीडबैक लिया। इसके पश्चात उन्होंने ट्रोमा एण्ड सर्जिकल इमरजेंसी युनिट का भी निरीक्षण किया।
चिकित्सा महाविद्यालय में रिक्त पदों को भरने का भी आश्वासन दिया
मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने आरएनटी मेडिकल कॉलेज अकादमिक भवन में पहुंच कर मेडिकल कॉलेज के सभी विभागाध्यक्षों तथा सीनियर प्रोफेसर्स की बैठक ली। फैकल्टी के साथ संवाद करते हुए चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में उच्च गुणवत्तापूर्ण लाईब्रेरी होनी चाहिए। गुणवत्तापूर्ण शोध की आवश्यकता पर जोर भी दिया, इसके लिए डीन रिसर्च नियुक्त करने का सुझाव दिया।
उन्होंने संकाय सदस्यों से इण्डेक्स जनरलों में पब्लिकेशन ज्यादा से ज्यादा प्रकाशित करने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि जिन चिकित्सकों का इण्डेक्स पब्लिकेशन की संख्या उच्च स्तर की है, उन्हें विदेशों में अधिवेशन, कॉन्फ्रेंस में भाग लेने की अनुमति प्रदान की जाएगी । जिन-जिन विभागों में शोध कार्य ज्यादा है, उन विभागों में पोस्ट ग्रेज्युएट (पीजी) सीटों में वृद्धि करने में आसानी होगी। उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय में रिक्त पदों को भरने का भी आश्वासन दिया। सीएस ने हिन्दुस्तान जिंक, आरएसएमएम, अन्य कॉर्पारेट संस्थानों से परमानेंट स्टडी चेयर लगाने का सुझाव दिया। इसके तहत राष्ट्रीय अथवा अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चिकित्सकों को संस्थानों में लगाया जा सकेगा।
इमेजिंग इंडिया थ्रू इनोवेशन पर बल दिया
प्रदेश के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने उदयपुर प्रवास के दौरान फतहसागर झील के मध्य स्थित नेहरू उद्यान का अवलोकन किया। उन्होंने पर्यटन विकास को लेकर चल रहे प्रोजेक्ट्स की जानकारी ली। उदयपुर दौरे के दौरान सीएस ने बलीचा स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान आईआईएम उदयपुर का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान परिसर का अवलोकन कर अकादमिक सदस्यों और शैक्षणिक स्टाफ के साथ संवाद किया। उन्होंने इमेजिंग इंडिया थ्रू इनोवेशन पर बल देते हुए सुझाव दिया कि संस्थान के विशेष अकादमिक पाठ्यक्रमों के माध्यम से युवा प्रशासनिक अधिकारियों का प्रशिक्षण किया जा सकता है।
खनन क्षेत्र सुधारों और नवाचारों का रोडमैप करें तैयार – मुख्य सचिव
सीएस ने अपने उदयपुर दौरे के दौरान शनिवार को पंचवटी स्थित राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स (आरएसएमएम) मुख्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक पी रमेश, एजीएम दीपक मेहता, वित्तीय सलाहकार भारती राज सहित अन्य अधिकारियों मौजूद रहे।
बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने खनन क्षेत्र में सुधारों की संभावनाओं पर मंथन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि खनन सेक्टर में नई नीतिगत पहल और सुधारों की पहचान कर एक ठोस रोडमैप तैयार किया जाए। जिससे राजस्व अर्जन में और अधिक वृद्धि सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में विभाग ने 11 हजार 780 करोड़ रुपये के राजस्व अर्जन का लक्ष्य निर्धारित किया थाए जिसके मुकाबले अब तक लगभग 10 हजार 500 करोड़ रुपये का अनुमानित राजस्व प्राप्त किया जा चुका है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

