Site iconSite icon AR Live News

ग्राम विकास अधिकारी 4000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

dungarpur ACB arrests Village Development Officer for taking Bribe in mandali village simalwaradungarpur ACB arrests Village Development Officer for taking Bribe in mandali village simalwara

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी डूंगरपुर की टीम ने आज शुक्रवार को ट्रेप कार्रवाई करते हुए सीमलवाड़ा के माण्डली ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी वीडीओ रमेश चन्द्र सुहालका को 4000 रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है| dungarpur news | dungarpur ACB | udaipur latest news | udaipur news latest | Udaipur ACB | ACB Rajasthan

एसीबी ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो डूंगरपुर चौकी को परिवादी व सहपरिवादी (दो भाई) ने शिकायत दी थी कि गांव माण्डली में मकानों के पट्टे बनाने के लिए ग्राम विकास अधिकारी को आवेदन किया था। लेकिन ग्राम विकास अधिकारी रमेश चन्द्र सुहालका दोनों भाईयो के दोनों घरों के पट्टे बनाने की एवज में 4000-4000 कुल आठ हजार रूपये की रिश्वत की मांग रहा है। dungarpur ACB arrests Village Development Officer for taking Bribe in mandali village simalwara

परिवादी ने परेशान होकर 4000 रूपये रिश्वत रमेश चन्द्र सुहालका को दे दिए, तो उसे तो घर का पट्टा दे दिया, लेकिन परिवादी के भाई सहपरिवादी का प‌ट्टा नहीं दिया है और 4000 रूपए और मांग रहा है। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया। वीडीओ रमेश चन्द्र सुहालका द्वारा रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर आज ट्रेप कार्यवाही करते हुए एसीबी टीम ने आरोपी ग्राम विकास अधिकारी रमेश चन्द्र सुहालका को 4000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version