सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़
जयपुर,एआर लाइव न्यूज। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान दिवस के अवसर पर गुरूवार को अजमेर रोड स्थित बस टर्मिनल से राज्य पथ परिवहन निगम की 207 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों के संचालन से प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के और सुदृढ़ होगी तथा आमजन को बेहतर यातायात सुविधाएं भी मिल सकेंगी। शर्मा ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी। 207 New Buses start in Rajasthan | Rajasthan diwas 2026 | RSRTC | Rajasthan news| latest news rajasthan
शुरू नहीं नई बसों में आरएसआरटीसी की ओर से सर्विसलाइन पर ली गई 100 ब्लूलाइन एक्सप्रेस बसें, 79 स्टारलाइन बसें तथा 28 एसी वाहन की बसें शामिल हैं। इन बसों के शामिल होने से राजस्थान रोडवेज के बेड़े में कुल 207 नई बसों की वृद्धि हुई है। 207 New Buses start in Rajasthan | Rajasthan diwas 2026 | RSRTC | Rajasthan news
बसों में नवीनतम सुरक्षा मानकों को उपयोग किया गया है जिससे आमजन को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक यातायात सुविधाओं का लाभ मिल सके। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 700 महिलाओं को सड़क सुरक्षा अग्रदूत के रूप में हेलमेट वितरण किया। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सांसद मंजू शर्मा,आरएसआरटीसी के एमडी पुरूषोतम शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि,अधिकारी और आमजन मौजूद थे। latest news rajasthan | latest news udaipur rajasthan
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

