Site iconSite icon AR Live News

सेंट पॉल स्कूल में कला संकाय शुरू: इस शैक्षणिक सत्र से स्टूडेंट कला संकाय में भी ले सकेंगे प्रवेश

udaipur St. Paul School Introduced Arts Stream from 2026-27 academic sessionudaipur St. Paul School Introduced Arts Stream from 2026-27 academic session

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सेंट पॉल उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कला संकाय (Arts Stream) की शुरूआत की गयी है। 18 मार्च को स्कूल परिसर में “आर्ट्स : द पाथ टू लीडरशिप एंड सर्विस” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्टूडेंट्स को नेतृत्व एवं सेवा मार्ग के लिए प्रेरित करना रहा। मुख्य अतिथि फादर जॉर्ज सीएम ने अपने उद्बोधन में कहा कि कला शिक्षा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है, जो उन्हें समाज में नेतृत्व करने और सेवा भावना विकसित करने के लिए प्रेरित करती है। udaipur news | udaipur St. Paul School | St. Paul senior secondary school udaipur | udaipur St. Pauls School Introduced Arts Stream from 2026-27 academic session | udaipur latest news | udaipur news update | udaipur school news | udaipur news St. Paul school | St. Paul senior secondary school udaipur admission

कार्यक्रम की शुरुआत के साथ विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना गीत ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात कला संकाय के फ्लेक्स एवं पोस्टर का अनावरण किया गया, जिसमें संकाय के महत्व और संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया। स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के तहत आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य फादर ए.जॉन बॉस्को, प्रबन्‍धक फादर स्‍टीफन रावत, सोसायटी कोषाध्‍यक्ष फादर मार्कुस गरासिया, स्‍कूल प्रबन्‍धन समिति के प्रतिनिधि सदस्‍य डॉ. सुनील चुघ, सीए निर्मल सिंघवी, सेवानिव़ृत्‍त वरिष्‍ठ शिक्षक एसके टंडन, केवी जोस, मैगी डिसूजा, सावी मालू सहित विद्यालय स्टाफ सदस्य, अभिभावकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। दर्शिता जैन व पृथ्‍वीराज ने कक्षा 11 कला वर्ग में सर्वप्रथम अपना पंजीयन करवाया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version