एसपी ने कहा प्रयास रहेगा कि उदयपुर आने वाले पर्यटक सुरक्षा और ट्रैफिक दृष्टि से सुखद अनुभव लेकर जाएं
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर की पहली महिला एसपी अमृता दुहन ने आज बुधवार को जॉइन कर लिया है। एसपी अमृता दुहन ने कहा पुलिस की तय प्राथमिकताओं के अनुसार कार्य करना ही पहली प्राथमिकता होगी। जनता से सीधा संपर्क और संवाद के प्रयास किए जाएंगे। एसपी ने कहा उदयपुर इंटरनेशल लेवल पर मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। ऐसे में प्रयास रहेगा कि उदयपुर आने वाले पर्यटक सुरक्षा और यातायात की दृष्टि से सुखद अनुभव लेकर जाएं। | udaipur sp amrita duhan | Amrita Duhan Udaipur New SP | first woman sp of udaipur | IPS Amrita Duhan | udaipur sp |
आदिवासी क्षेत्र को लेकर एसपी बोलीं कि आदिवासी क्षेत्र के लोगों से संपर्क और संवाद कर उनकी बातों को समझेंगे और उन्हें नए कानूनों के बारे में अवगत कराएंगे। कई बार लोग कानून की जानकारी के अभाव में ऐसे कृत्य कर जाते हैं, जिनके परिणाम का उन्हें एहसास ही नहीं होता। ऐसे में कानून को लेकर आदिवासी क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे। | udaipur sp join | udaipur police | amrita duhan IPS | udaipur SP news | sp udaipur | SP Udaipur News | udaipur news | udaipur latest update | udaipur news latest
जनता से सीधा संवाद रहेगा
एसपी ने कहा पूर्व जिलों में भी ऐसे प्रयास किए गए थे कि जनता से सीधा संवाद हो सके, ताकि आमजन कोई सूचना या शिकायत देना चाहें तो वे कर सके। भूमाफिया के साथ पुलिस की मिलीभगत के सवाल पर एसपी ने कहा उनका आज यह पहला दिन है, वे जिला पुलिस की क्राइम मीटिंग लेंगी। सभी पहलुओं को जानेंगी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

