Site iconSite icon AR Live News

बारिश : उदयपुर सहित कई संभागों में 19-20 मार्च को आंधी-बारिश की संभावना

udaipur rain alert heat waveudaipur rain alert heat wave

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज 18 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके असर से दो-तीन दिन कुछ भागों में तेज मेघगर्जन,आंधी बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है। rain alert in udaipur | udaipur heat wave rain alert | udaipur weather rain alert | udaipur news | udaipur rain alert heat wave | udaipur rain alert | rain alert udaipur rajasthan

मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 19-20 मार्च को विक्षोभ का सर्वाधिक असर रहने की संभावना है। 19 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर उदयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी (40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं) व बारिश की संभावना है। उदयपुर में आज बादलों की हलचल भी नजर आने लगी है। udaipur heat wave rain alert | udaipur weather rain alert| udaipur news | udaipur rain alert heat wave | rain alert in udaipur | udaipur rain alert | udaipur rain forecast

20 मार्च को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी (40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं) बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। 22 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में पुनः कहीं – कहीं हल्की बारिश की संभावना है। आज 18 मार्च को जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। rain alert udaipur rajasthan | rain alert rajasthan

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version