Site iconSite icon AR Live News

कार एक्सीडेंट, भाजपा नेता के दामाद की मौत

udaipur car crash man died in car accident udaipurudaipur car crash man died in car accident udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के सुखेर थाना क्षेत्र के खेलगांव से न्यू आरटीओ की तरफ आते समय हनुमान मंदिर मोड पर बीती रात हुए कार एक्सीडेंट में हिमांशु सालवी की मौत हो गयी है, जबकि राहुल सिंह घायल हैं। हिमांशु सालवी भाजपा शहर जिला महामंत्री देवीलाल सालवी के दामाद थे। बताया जा रहा है कि डेढ़-दो साल पहले ही हिमांशु की शादी हुई थी। | udaipur news | car accident | BJP City General Secretary’s Son-in-Law Dies in Car Accident | udaipur latest news | udaipur BJP | BJP Udaipur | udaipur news latest | udaipur car crash | udaipur car accident | latest news on udaipur

थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि कार हादसे में बोहरा गणेश जी रोड निवासी हिमांशु सालवी पुत्र रामचन्द्र सालवी की मौत हुई है, जबकि बेड़वास निवासी राहुल सिंह पुत्र लाल सिंह घायल हैं। हिमांशु और राहुल दोनों बीती रात कार से खेलगांव रोड होते हुए न्यू आरटीओ की तरफ लौट रहे थे। खेल गांव की तरफ से आते समय हनुमान मंदिर वाले मोड़ पर अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरायी और गड्ढे में गिर गयी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में हिमांशु की मौत हो गयी, जबकि पुलिस ने घायल राहुल सिंह को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। आज बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version