Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान: तापमान में गिरावट, हीटवेव से फिलहाल राहत

imd jaipur rajasthan weather forecastimd jaipur rajasthan weather forecast

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। पूरे राजस्थान में इन दिनों अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज होने से आमजन को हीटवेव से फिलहाल राहत मिली हुई है। उदयपुर में भी ठंडी हवा चलने से दिन में भी गर्मी का असर कम बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री चित्तौड़गढ़ और बाड़मेर में दर्ज किया गया। udaipur Heatwave Relief | rajasthan news weather | udaipur weather | udaipur news

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में कुछ जिलों में पिछले तीन दिनों में बारिश होने से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश भर में जहां दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी का क्रम बना हुआ था वह बढ़ोतरी फिलहाल रूकी है।

मौसम में आए बदलाव से फिलहाल राजस्थान के अधिकांश शहरों में रात का तापमान औसत से नीचे आ गया है। इससे आमजन को रात में गर्मी से राहत मिली है। उदयपुर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेवाड़ में चित्तौड़ का तापमान अभी भी उच्च स्तर पर दर्ज हो रहा है। rajasthan news weather | udaipur weather | weather in udaipur tomorrow | udaipur Heatwave Relief

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार 18 मार्च से एक नया और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और 20 मार्च तक इसका असर बना रहेगा। इस दौरान राजस्थान के कई हिस्सों में मेघगर्जन, तेज हवाएं चलने और बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। कहीं कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने किसानों को अनाज,फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी है। Chittorgarh and Barmer highest maximum temperature recorded

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version