Site iconSite icon AR Live News

बस और ट्रॉले में भिड़ंत : पांच लोगों की मौत

हनुमानगढ़,एआर लाइव न्यूज। हनुमानगढ़ जिले में बरमसर गांव के पास किशनगढ़ मेगा हाइवे पर मंगलवार सुबह एक बस और ट्रॉले के बीच आमने सामने की भिडंत में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हुए है। road accident in hanumangarh rajasthan | hindi news rajasthan | rajasthan news

घटनाक्रम अनुसार एक वोल्वो बस श्रीगंगानगर से जयपुर जा रही थी। इसी दौरान बरमसर गांव के पास मेगा हाईवे पर बस चालक ने दूसरे वाहन से ओवरटेक का प्रयास किया और इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रॉले से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। road accident in hanumangarh rajasthan| rajasthan news |

इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों को हनुमानगढ़ रेफर किया गया जबकि कुछ घायलों को रावतसर हॉस्पीटल ले जाया गया। पुलिस की टीम मौक पर पहुंची और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को रोड सीमा से हटवाया। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को बस से बाहर निकालने में काफी मदद की। मेगा हाईवे पर काफी देर तक वाहनों का लंबा जाम लगा रहा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version