Site iconSite icon AR Live News

कांग्रेस का प्रदर्शन : गैस सिलेंडर की किल्लत पर उठाए सवाल

lpg crisis congress protest in udaipurlpg crisis congress protest in udaipur

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। सरकार व प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर आमजन को रही परेशानी को देखते हुए मंगलवार को उदयपुर में देहात कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने देहलीगेट चौराहे पर विरोध स्वरूप सड़क पर लकड़ी के चूल्हे पर रोटियां भी बनाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़ाने पर भी सवाल उठाए। lpg crisis congress protest in udaipur | udaipur lpg crisis congress protest | udaipur latest news lpg | udaipur latest news | udaipur congress lpg news

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने देहात जिलाध्यक्ष रघुवीर मीणा के नेतृत्व में देहलीगेट स्थित शांतिआनंदी स्मारक के सामने विरोध प्रदर्शन किया। रघुवीर मीणा ने कहा कि एक तरफ सरकार व प्रशासन दावा कर रहे है कि एलपीजी गैस की कोई किल्लत नही है। दूसरी तरफ कई गैस एजेंसियों ने गैस सिलेंडर की बुकिंग बंद कर रखी है। इससे आमजन को परेशाना होना पड़ रहा है। वैवाहिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भी लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे है।

रघुवीर मीणा ने कहा कि कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद होने से कई व्यापारियों पर भी संकट आ गया है। होटल,रेस्टोरेंट जैसे छोट व्यापारी भी परेशान हो रहे है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुतला दहन भी किया। lpg crisis congress protest in udaipur | udaipur lpg crisis congress protest | udaipur latest news lpg

महिला कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप प्रदर्शन स्थल पर सड़क पर ही लकड़ी का चूल्हा जलाकर वहीं पर रोटियां बनाकर इस चूल्हे पर रोटियां सेंकी। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि रसोई गैस की किल्लत और सिलेंडर बुकिंग की समय अवधि ज्यादा होने से गृहणियों को सबसे ज्यादा परेशाना होना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। udaipur latest news | udaipur congress lpg news

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version