Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर: पुलिस ने भरा मायरा, प्रतापनगर थाने की कुक के बेटे की शादी में मायरा लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी

udaipur news pratapnagar police fills mayra ritual for police station cook son marriageudaipur news pratapnagar police fills mayra ritual for police station cook son marriage

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर की प्रताप नगर थाना पुलिस ने थाने की रसोइया मीरा बाई के पुत्र की शादी में मायरे (भात) की रस्म निभाई है। थानाधिकारी पूरण सिंह ने थाने के संपूर्ण स्टाफ के साथ मीरा बाई के घर जाकर यह रस्म निभाई और 1 लाख 11 हजार रूपए का मायरा भरा। udaipur news | pratapnagar police fills mayra ritual for police station cook son marriage | udaipur latest news | udaipur news latest

थानाधिकारी पूरण सिंह ने बताया कि मीरा बाई थाने के पुलिसकर्मियों के लिए गत 24 वर्षों से खाना बना रही हैं। वे न सिर्फ खाना बनाती हैं, बल्कि सभी के खाना खाने का ध्यान भी रखती हैं। वे पिछले 24 वर्षों से एक परिवार के सदस्य की तरफ हमारे लिए खाना बना रही हैं, ऐसे में जब उनके बेटे की शादी आयी तो थाने के स्टाफ ने भी परिवार के सदस्य की तरफ मायरा की रस्म निभाई है।

प्रतापनगर थाने के पुलिसकर्मी सजी हुई थाल में मायरा का सामान लेकर मीरा बाई के घर पहुंचे। मीरा बाई ने भी पूरे सम्मान के साथ सभी का स्वागत किया, इस दौरान वे काफी भावुक भी हो गयीं। मायरा भरने की रस्म अदायगी के साथ सभी पुलिसकर्मियों ने मीराबाई और उनके परिवार के खुशहाल जीवन की कामना की।

udaipur news | udaipur pratapnagar police | mayra ritual | pratapnagar police station cook | udaipur police humanity face |

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version