प्रदेश में 18 से 21 मार्च के दौरान बारिश का पूर्वानुमान
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के कुछ भागों में पिछले दो दिनों में बारिश होने से कई जिलों के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी। हालांकि पिछले 24 घंटों में पूरे राजस्थान में सबसे गर्म चित्तौड़ रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस चित्तौड़ में दर्ज किया गया। राज्य में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। udaipur news latest | heat wave udaipur | heat wave rajasthan | rajasthan weather today | udaipur news weather
प्रदेश में माउंट आबू सबसे ठंडा स्थान रहा
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राजस्थान के भरतपुर व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में उदयपुर में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीलवाड़ा 35.2, डूंगरपुर 35.3, प्रतापगढ़़ बाड़मेर 37.8,जैसलमेर में 35.2,फलोदी 37.0 और जोधपुर शहर में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माउंट आबू में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में माउंट आबू सबसे ठंडा स्थान रहा। udaipur news latest | rajasthan weather today | heat wave udaipur | udaipur news | udaipur news weather | udaipur news latest temperature
बारिश का पूर्वानुमान
एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 18-21 मार्च के दौरान सक्रिय होने तथा कहीं-कहीं मेघगर्जन, तेज आंधी (40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं) चलने व बारिश होने की प्रबल संभावना है। 18 मार्च को जोधपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। 19-20 मार्च को विक्षोभ का सर्वाधिक असर रहने तथा जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी (40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं) चलने व बारिश होने की संभावना है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

