Site iconSite icon AR Live News

हिंदुस्तान जिंक ने देबारी क्षेत्र के युवाओं के लिए शुरू की निशुल्क कोचिंग

Hindustan Zinc starts 100 days Free Coaching for Debari Region Youth in udaipurHindustan Zinc starts 100 days Free Coaching for Debari Region Youth in udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। वेदांता ग्रुप के हिंदुस्तान जिंक ने देबारी क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 100 दिवसीय निशुल्क कोचिंग शुरू की है। इस योजना को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में युवाओं ने भागीदारी दिखाई।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एडीजे कुलदीप शर्मा, न्याय अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने किया। कार्यक्रम में जिंक स्मेल्टर देबारी के फाइनेंस हेड नरेश अग्रवाल, सीएसआर हेड रुचिका नरेश चावला, विधि महाविद्यालय से डॉ एस एस सुराणा, कमला सुराणा, अपर्णा व्यास सहित गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को बैग एवं अध्ययन सामग्री भी वितरित की। Hindustan Zinc starts 100 days Free Coaching for Debari Region students in udaipur

Exit mobile version