नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। डाक विभाग 17 मार्च 2026 को 24 स्पीड पोस्ट सेवा आरंभ कर रहा है। 24 स्पीड पोस्ट सेवा के तहत तत्काल और समयबद्ध शिपमेंट के लिए अगले दिन वितरण की गारंटी दी गई है। 24 Speed Post | India Post 24 Speed Post | udaipur news India Post 24 Speed Post |
पहले चरण में यह सेवा दिल्ली,मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में उपलब्ध होगी। इसके साथ ही, 24 और 48 स्पीड पोस्ट सेवाएं समर्पित प्रोसेसिंग विंडो और प्राथमिकता वाले हवाई परिवहन के माध्यम से सुनिश्चित डी़+1 और डी़+2 वितरण समय सीमा प्रदान करेंगी। India Post 24 Speed Post | udaipur news India Post 24 Speed Post |
विलंब होने पर मनी बैक गारंटी भी दी जाएगी
इन सेवाओं में ओटीपी आधारित सुरक्षित वितरण, एसएमएस अलर्ट के साथ एंड-टू-एंड ट्रैकिंग, व्यावसायिक ग्राहकों के लिए बीएनपीएल सुविधा, बल्क बुकिंग के लिए निशुल्क पिकअप, एपीआई इंटीग्रेशन और केंद्रीकृत बिलिंग जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी। विलंब होने पर मनी बैक गारंटी भी दी जाएगी, जिससे इंडिया पोस्ट की प्रीमियम एक्सप्रेस डिलीवरी क्षमता और सुदृढ़ होगी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

