Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में तापमान में मामूली गिरावट : दो दिन कई जिलों में आंधी-बारिश का भी अलर्ट

rajasthan udaipur winter weather update newsrajasthan udaipur winter weather update news

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान मेंं अधिकांश भागों में पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी के बीच दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से तेज गर्मी से हल्की राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज शनिवार 14 मार्च और कल रविवार 15 मार्च को राजस्थान के कई भागों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। बारिश होने की स्थिति में संबंधित क्षेत्रों में तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है। udaipur news| udaipur heat wave temperature | udaipur news hindi | udaipur heat wave temperature udaipur weather | udaipur heat wave alert

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राजस्थान में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होने के साथ ही अधिकांश स्थानों पर औसत अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया। udaipur heat wave temperature | udaipur heat wave temperature udaipur weather | udaipur news | udaipur news hindi

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज 14 मार्च को गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू जिलों, शेखावाटी क्षेत्र, अजमेर, जयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। 15 मार्च को इन क्षेत्रों में आंधी बारिश की संभावना पूर्वानुमान अनुसार 15 मार्च को जयपुर, भरतपुर, संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों के उत्तरी भागों तथा गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों व आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं अचानक तेज हवाएं( 40.50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार) चलने की संभावना है। udaipur news hindi | udaipur news | news udaipur news |

एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 18-20 मार्च के दौरान सक्रिय होने तथा कहीं-कहीं बारिश होने व तेज आंधी (40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार) चलने की प्रबल संभावना है। राज्य में आगामी एक सप्ताह अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज होने व हीटवेव से राहत बने रहने की संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Exit mobile version