Site iconSite icon AR Live News

पेसिफिक में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

udaipur news Entrepreneurship Awareness Program Organized at Pacific university PAHERudaipur news Entrepreneurship Awareness Program Organized at Pacific university PAHER

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पेसिफिक पॉलिटेक्निक कॉलेज तथा पेसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ फायर एंड सेफ्टी मैनेजमेंट में एमएसएमई के द्वारा उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्टूडेंट्स में उद्यमिता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें स्वरोजगार और स्टार्ट-अप के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करना था। udaipur news | Entrepreneurship Awareness Program Organized at Pacific university PAHER

इस अवसर पर पेसिफिक पॉलिटेक्निक कॉलेज के निदेशक डॉ. मुकेश श्रीमाली ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम स्टूडेंट्स में नवाचार, आत्मनिर्भरता एवं नेतृत्व क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एमएसएमई सेंटर हेड एम गणेश ने स्टूडेंट्स को उद्यमिता (आंत्रप्रेन्योरशिप) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार युवा अपने कौशल और नवाचार के माध्यम से स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं तथा रोजगार के नए अवसर उत्पन्न कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने नए व्यवसाय की शुरुआत सरकारी योजनाओं तथा एमएसएमई से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। सेबी ट्रेनर गायत्री जोशी ने स्टूडेंट्स को इंश्योरेंस, निवेश और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। udaipur news | Pacific university PAHER

Exit mobile version