Site iconSite icon AR Live News

मार्च में ही झुलसाने लगी गर्मी : पूरा सीजन अभी है बाकी

(heat wave in rajasthan)(heat wave in rajasthan)

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। इस साल गर्मी का सीजन शुरू होते ही मार्च में ही झुलसाने वाली गर्मी का अहसास होने लगा है। उदयपुर में भी दिन के समय गर्मी का तेज असर बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में उदयपुर सहित राजस्थान के अधिकांश भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान औसत से अधिक दर्ज हो रहे है। कई जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी का क्रम भी बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया। जबकि उदयपुर में अधिकतम तापमान उदयपुर 37.0 दर्ज किया गया। udaipur heatwave alert

बाड़मेर 39.4, बीकानेर 37.0, उदयपुर 37.0,अजमेर 35.6, चुरू 37.8, जयपुर 36.4, जैसलमेर 37.2, कोटा 39.8, भीलवाड़ा 37.2, अलवर 36.0, पिलानी 37.4, सीकर 34.5, चित्तौड़ 38.4, अंता बारां 36.9, करौली 36.2, प्रतापगढ़ 35.5, माउंट आबू 28.1, झुंझुनू 35.4, जोधपुर 37.0, फलौदी 38.8, नागौर 34.5 और जालौर में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। udaipur heat wave उदयपुर हीटवेव | उदयपुर मौसम | Udaipur Weather Today | udaipur temperature heat wave alert

बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आगामी 2-3 दिन आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। तापमान मेंं 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। 14 व 15 मार्च को अजमेर,जयपुर,भरतपुर संभाग व शेखावटी क्षेत्र के जिलों गंगानगर,हनुमानगढ़ व आसपास के क्षेत्र में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी चलने व हल्की बारिश होने की संभावना है। 19-21 मार्च के दौरान एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने व कहीं कहीं आंधी बारिश की संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Exit mobile version