Site iconSite icon AR Live News

योगी आदित्यनाथ 15 मार्च को मेवाड़ में

news udaipur Yogi Adityanath Chittorgarh visitnews udaipur Yogi Adityanath Chittorgarh visit

चित्तौड़गढ़,एआर लाइव न्यूज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 मार्च को चित्तौड़गढ़ दौरे पर रहेंगे। वे यहां जौहर श्रद्धांजलि समारोह में भाग लेंगे और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उदयपुर न्यूज-udaipur| Yogi Adityanath udaipur

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि मुख्यमंत्री 15 मार्च को प्रात 10.50 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से 10.55 बजे प्रस्थान कर 11.20 बजे चित्तौड़गढ़ पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। पुलिस लाइन से 11.25 बजे प्रस्थान कर वे दुर्ग स्थित विजय स्तंभ जौहर स्थल पर 11.45 बजे पहुंच कर यज्ञ की पूर्णाहुति कार्यक्रम में शामिल हांगे।

आदित्यनाथ इसके पश्चात 12.05 बजे कालिका माता मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। और 12.40 बजे ईनाणी सिटी सेंटर, महाराणा प्रताप सेतु मार्ग पर आयोजित जौहर श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद सीएम आदित्यनाथ 1.55 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड से हेलीकॉप्टर से जालौर के लिए प्रस्थान करेंगे। up cm Yogi Adityanath Chittorgarh visit

कलेक्टर ने ली बैठक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्तौड़गढ़ दौरे को लेकर आज गुरूवार को जिला परिषद सभागार में प्रशासनिक बैठक में कलक्टर आलोक रंजन एवं SP मनीष त्रिपाठी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में एडीएम प्रभा गौतम, सीईओ जिला परिषद विनय पाठक, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र मेघवाल, एडीएम रामचंद्र खटीक, एसीईओ राकेश पुरोहित, यूआईटी सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर, अंशुल आमेरिया भी मौजूद थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Exit mobile version