उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 45वें दिव्यांग एवं निर्धन निशुल्क सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। संस्थान के लियों का गुड़ा स्थित आयोजन स्थल को पांडाल और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। संस्थान की विभिन्न समितियां समारोह को सफल बनाने के लिए लगातार व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रही हैं। narayan seva sansthan 45th divyang mass wedding in udaipur, 700 guests from across the country will attend the mass wedding
संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि इस विशेष आयोजन में देशभर से आने वाले 700 से अधिक अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। समारोह के सुचारू संचालन के लिए स्वागत, भोजन, आवास, परिवहन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अलग.अलग टीमें बनाई गई हैं। narayan seva sansthan | 45th divyang mass wedding in udaipur | divyang mass wedding |
शुक्रवार से शुरू होगा अतिथियों का आगमन
समारोह में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से भामाशाह, अतिथि और वर-वधुओं के परिजन शुक्रवार से उदयपुर पहुंचना शुरू हो जाएंगे। इसी दिन शाम तक विवाह में शामिल होने वाले सभी जोड़े भी संस्थान परिसर पहुंच जाएंगे, जहां उनका पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया जाएगा।
शनिवार को होंगी प्रमुख वैवाहिक रस्में
दो दिवसीय इस विवाह महोत्सव में शनिवार को गणपति पूजन के साथ पारंपरिक वैवाहिक रस्मों की शुरुआत होगी। इस दिन हल्दी, मेहंदी सहित अन्य सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रविवार को सभी जोड़े पारंपरिक रीति.रिवाजों के साथ तोरण, वरमाला और सात फेरे की रस्में पूरी कर पवित्र विवाह बंधन में बंधेंगे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

