Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर-मुंबई वाया अहमदाबाद प्रतिदिन सीधी ट्रेन चलायी जाए: सांसद महिमा कुमारी मेवाड़

Rajsamand MP Mahima Kumari Mewar met Railway Minister Ashwini VaishnavRajsamand MP Mahima Kumari Mewar met Railway Minister Ashwini Vaishnav

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने बुधवार को नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर राजसमंद लोकसभा सहित मेवाड़ के रेलवे कनेक्टिविटी से जुड़े विषयों की तरफ मंत्री का ध्यान दिलाया। सांसद ने उदयपुर-अहमदाबाद होते हुए मुंबई तक प्रतिदिन सीधी ट्रेन चलाने की आवश्यकता भी बतायी। udaipur news | Udaipur to Mumbai via Ahmedabad daily train | Rajsamand MP Mahima Kumari Mewar | Railway Minister Ashwini Vaishnav |

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को बताया कि उदयपुर से अहमदाबाद होते हुए मुंबई तक प्रतिदिन एक सीधी ट्रेन संचालित करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि मुंबई में मेवाड़ क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग निवास करते हैं और मुंबई में व्यवसाय भी करते है। news udaipur

इन लोगों को सीधी रेल सुविधा के अभाव में मेवाड़ से मुंबई आने जाने सड़क मार्ग से यात्रा करनी पड़ती है। सीधी रेल सेवा शुरू होने पर इनका सफर भी आसान और सुविधाजनक हो सकेगा और व्यापारिक दृष्टि से भी मेवाड़ को फायदा मिलेगा। udaipur news | Udaipur to Mumbai via Ahmedabad daily train | Rajsamand MP Mahima Kumari Mewar | Railway Minister Ashwini Vaishnav |

महिमा कुमारी मेवाड़ ने देवगढ़ से मदारिया तक ब्रॉडगेज लाइन कार्य प्रगति की जानकारी ली और कांकरोली से भीलवाड़ा तक रेलवे लाइन को ब्रॉडगेज में विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा। कांकरोली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर राजसमंद करने का प्रस्ताव भी रेल मंत्री के समक्ष रखा।

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने इंदौर से चलने वाली वीरभूमि एक्सप्रेस के वापसी समय में परिवर्तन करने का सुझाव दिया और कहा कि वर्तमान में यह ट्रेन प्रातः बहुत जल्दी पहुंचती है, जिसके कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परिवहन साधन उपलब्ध होने में कठिनाई होती है। इसके समय में व्यवहारिक परिवर्तन किया जाना आवश्यक है।

मावली स्टेशन तक आने वाली सभी ट्रेनों का मंडियाना(नाथद्वारा) तक विस्तार हो

मेवाड़ ने यह भी सुझाव दिया कि मावली स्टेशन तक आने वाली सभी ट्रेनों को आगे मंडियाना (नाथद्वारा) तक विस्तारित किया जाए। इससे नाथद्वारा आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी तथा राजसमंद जिले में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Exit mobile version