विधानसभा में महाराणा प्रताप खेलकूद विश्वविद्यालय, जयपुर विधेयक 2025 पारित
जयपुर,एआर लाइव न्यूज। जयपुर के आमेर में महाराणा प्रताप खेलकूद विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। इसके लिए लगभग 2 लाख वर्ग मीटर भूमि चिन्हित कर ली गई है। वहां चारदीवारी का निर्माण भी शुरू हो गया है। इसकी स्थापना में 101 करोड़ रूपए से अधिक की लागत आएगी। Maharana Pratap Sports University Amer jaipur
इस विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स साइंसेज, स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स कोचिंग, स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन, स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन, स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी, स्कूल ऑफ एंडवेंचर स्पोर्ट्स जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अध्ययन व प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही, बॉयो मैकेनिक्स, फिजियोथैरेपी, स्पोर्ट्स साइकोलॉजी, डेटा एनालिसिस, स्पोर्ट्स मेडिसिन और न्यूट्रिशन साइंस में कॅरियर बनाने में भी यह विश्वविद्यालय उपयोगी साबित होगा। Maharana Pratap Sports University Amer jaipur
विधानसभा में मंगलवार को महाराणा प्रताप खेलकूद विश्वविद्यालय जयपुर विधयेक, 2025 ध्वनिमत से पारित हुआ। विधेयक पर चर्चा के बाद युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि इसकी स्थापना के लिए बजट वर्ष 2024-25 में घोषणा की गई थी। इसके जरिए शारीरिक शिक्षा और खेलकूद के क्षेत्र में शिक्षा, प्रशिक्षण और अनुसंधान को प्रोत्साहन मिलेगा। प्रशिक्षक और खेल विशेषज्ञ तैयार किए जाएंगे।
इस विश्वविद्यालय का अधिकार क्षेत्र सम्पूर्ण राज्य रहेगा। इससे राज्य में खुलने वाले कोई भी खेल महाविद्यालय संबद्ध हो सकेंगे। शुरूआत में सभी सम्भागों से 1-1 खेल महाविद्यालय संबद्ध करने का प्रावधान किया गया है। यह विश्वविद्यालय राज्य सरकार के अधिसूचित शारीरिक शिक्षा महाविद्यालयों, खेल अकादमियों व सम्बन्धित संस्थानों के साथ ही राजकीय, निजी एवं अन्य खेल महाविद्यालयों को सम्बद्ध कर सकेगा। यह विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति और खेलो भारत नीति के उद्देश्यों का पूरा करने में सहायक सिद्ध होगा।
कुलगुरू की अध्यक्षता में बनेगा प्रबंध बोर्ड
विश्वविद्यालय में कुलगुरू की अध्यक्षता में प्रबंध बोर्ड गठित होगा। इसमें वित्त, उच्च शिक्षा, विद्यालय शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख शासन सचिव, राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद के अध्यक्ष, राजस्थान विश्वविद्यालय शारीरिक शिक्षा निदेशक, प्रतिकुलगुरू और विश्वविद्यालय के कुल सचिव ;सदस्य सचिवद्ध पदेन सदस्य होंगे। इसमें कुलाधिपति द्वारा नामित शिक्षाविद्ए दो विश्वविद्यालयों के आचार्य, पुरस्कृत दो खिलाड़ी सहित अन्य भी नामित सदस्य होंगे। विश्वविद्यालय के लिए एक सलाहकार परिषद का गठन भी होगा। इसमें कुलाधिपति से नियुक्त राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त व्यक्ति समिति के अध्यक्ष होगा।
150 स्थाई खेल प्रशिक्षक नियुक्ति करेंगे
खिलाड़ियों को बेहतर खेल प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके लिए राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद में लगभग 150 स्थाई प्रशिक्षकों की भर्ती की जाएगी। साथ ही, 700 प्रशिक्षक अस्थाई रूप से भी लगाए जाएंगे। खेल मंत्री ने बताया कि जगतपुरा स्थित शूटिंग रेंज को रीको ने एडॉप्ट किया है। हमारा प्रयास रहेगा कि सीएसआर या अन्य विकल्पों के जरिए खिलाड़ियों और खेल को लगातार प्रोत्साहन मिले। इंडीविजुअल स्पोर्ट्स पर्सन की मदद करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी पदकों की संख्या
कर्नल सिंह ने बताया कि भारत में खेलों के प्रति रूझान बढ़ा है। देश में खेल सुविधाओं में उल्लेखनीय बढ़ोतरी से पदकों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हुई हैं। एशियन गेम्स में वर्ष 2014 में 57 पदक भारतीय खिलाड़ियों ने जीते थे, जिनकी संख्या बढ़कर वर्ष 2018 में 69 और वर्ष 2023 में 107 हो गई। साथ हीए रियो पैरा ओलम्पिक 2016 में 4, टोक्यो ओलम्पिक में 19 और पेरिस ओलम्पिक 2024 में 29 पदक जीते गए।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

