Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान:बारिश-आंधी का अलर्ट

mausam udaipurmausam udaipur

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में अधिकांश भागों में तेज गर्मी के दौर के बीच मौसम विभाग ने आगामी दिनों में प्रदेश में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर पिछले 24 घंटों में राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया। heat wave udaipur

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर द्वारा आज मंगलवार को जारी पूर्वानुमान अनुसार वर्तमान में राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री (सामान्य से 4 से 10 डिग्री ऊपर) दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.4 डिग्री दर्ज किया गया है। वर्तमान में राजस्थान में सबसे ज्यादा पिलानी, बाड़मेर, बीकानेर, चुरू, चित्तौड़, जैसलमेर,जोधपुर, फलौदी, वनस्थली, फतेहपुर, जवाई डेम और जोधपुर शहर तप रहे है। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच चुका है। heat wave udaipur

राज्य में आगामी 48 घंटे तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने तथा 10-11 मार्च को दक्षिण-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं हीटवेव दर्ज होने की संभावना है। 14 व 15 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी-बारिश होने तथा तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में राजस्थान के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के मध्य दर्ज किए जा रहे हैं जो कि सामान्य से 4 से 10 डिग्री ऊपर है। राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2 से 6 डिग्री ऊपर दर्ज हो रहा है। इससे पता चलता है कि अभी से दिन के साथ ही रात में भी गर्मी का असर तेज हो गया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Exit mobile version