Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर: बम से उड़ाने की धमकी, पासपोर्ट ऑफिस, लेकसिटी मॉल खाली करवाया

Udaipur Bomb blast threat to passport offices in rajasthan, udaipur police evacuated Passport Office at Lake City Mall udaipurUdaipur Bomb blast threat to passport offices in rajasthan, udaipur police evacuated Passport Office at Lake City Mall udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश के पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल आने के बाद हड़कंप मच गया है। उदयपुर में पासपोर्ट ऑफिस लेकसिटी मॉल में हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस अधिकारी, डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने पासपोर्ट कार्यालय और मॉल को खाली करवा दिया है और चप्पे-चप्पे की। जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। मॉल में आने-जाने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है। Udaipur news Bomb blast threat to passport offices in rajasthan, udaipur police evacuated Passport Office at Lake City Mall udaipur

जानकारी के अनुसार विभाग को एक ईमेल प्राप्त हुआ था, जिसमें प्रदेश के पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी थी। जयपुर में इस ईमेल की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गयी और जयपुर पुलिस मुख्यालय ने जहां-जहां पासपोर्ट ऑफिस हैं, वहां के पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। Udaipur news Bomb blast threat

उदयपुर की भूपालपुरा थाना पुलिस मय जाब्ता, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉयड तत्काल आयड़ पुलिया के पास लेकसिटी मॉल में पासपोर्ट कार्यालय पहुंचे। पुलिस ने एहतियातन पासपोर्ट कार्यालय में मौजूद सभी लोगों और स्टाफ को बाहर निकाला और मॉल को भी कुछ देर के लिए खाली करवाया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉयड ने पूरे माल के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। गनीमत रही कि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। तलाशी के बाद लोग आ-जा रहे हैं। मॉल सुचारू रूप से चल रहा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version