Site iconSite icon AR Live News

नारायण सेवा संस्थान का 45वां दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह 14-15 मार्च को

Narayan Seva Sansthan 45th Divyang Mass Wedding Ceremony on March 14-15 2026Narayan Seva Sansthan 45th Divyang Mass Wedding Ceremony on March 14-15 2026

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नारायण सेवा संस्थान की ओर से 14-15 मार्च को बड़ी स्थित संस्थान परिसर में 45वां दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होगा। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 102 दिव्यांग एवं निर्धन वर-वधू 51 जोड़ों के रूप में विधि-विधान के साथ सात फेरे लेकर गृहस्थ जीवन में प्रवेश करेंगे। Narayan Seva Sansthan | 45th Divyang Mass Wedding Ceremony | Divyang Mass Wedding on March 14-15 2026

इन जोड़ों में कोई हाथों से वंचित है, कोई पैरों से, कोई दृष्टिहीन हैए, तो कोई श्रवण-वाक् बाधित। कुछ वर-वधू ऐसे हैं जिनका निःशुल्क ऑपरेशन, कृत्रिम अंग सहायक उपकरण और कौशल प्रशिक्षण नारायण सेवा संस्थान संस्थान में हुआ और अब उनका विवाह भी यहीं संपन्न हो रहा है। संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि पिछले 21 वर्षों में संस्थान अब तक 2510 दिव्यांग युवक-युवतियों के विवाह संपन्न करा चुका है। संस्थान दिव्यांगजन को दया नहीं, बल्कि सम्मान, अवसर और सुरक्षित भविष्य देने के लिए प्रयासरत है।

संस्थान की ओर से नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक सामग्री भेंट की जाएगी। जिसमें पलंग (बेड), गद्दा, तकिए, कंबल, चादर, अलमारी, गैस चूल्हा, गैस सिलेंडर, किचन सेट (स्टील के बर्तन), पंखा, सिलाई मशीन, व्हीलचेयर जैसे सहायक उपकरण, ट्रॉली बैग, पानी की टंकी सहित दैनिक उपयोग की अन्य आवश्यक गृहस्थी सामग्री शामिल होंगी।

दो दिवसीय आयोजन वैदिक परंपरा, मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न होगा। देश-विदेश के अतिथि, संत-महात्मा, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और दानदाता उपस्थित रहेंगे। कई स्वयं कन्यादान कर नवदंपतियों को आशीर्वाद देंगे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version