Site iconSite icon AR Live News

बाहुबली हिल पर आग, फंसा युवक हुआ बेहोश, रेस्क्यू टीम ने बचाया

Oplus_16908288

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर से सटे बड़ी तालाब किनारे स्थित पहाड़ी बाहुबली हिल क्षेत्र में सोमवार को अचानक आग लगने से फैले घने धुएं के कारण एक युवक का दम घुट गया और वह बेहोश हो गया। Udaipur : fire on bahubali hill, man injured, nagar nigam and forest department team rescued him, team trying to control on hill fire, घटनाक्रम का वीडियो देखें :-

सूचना मिलते ही नगर निगम की अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए युवक का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे समय पर चिकित्सालय पहुंचाया। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि बाहुबली हिल क्षेत्र में आग लगने से आसपास के क्षेत्र में घना धुआं फैल गया। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक धुएं की चपेट में आ गया, जिससे उसका दम घुटने लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़ा।

घटना की जानकारी तुरंत नगर निगम के अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी के नेतृत्व में निगम की फायर टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई और कुछ ही समय में घटनास्थल पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचकर टीम ने स्थिति का आकलन किया और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

फायर कर्मियों ने पहाड़ी पर चढ़कर मौके पर तत्परता दिखाते हुए धुएं से प्रभावित युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक सहायता देने के बाद उसे तुरंत चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। समय रहते किए गए रेस्क्यू के कारण युवक की स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिली।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version