नगर निगम ने की सख्ती: मार्च में पूरा करना है टारगेट
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। बकाया नगरीय विकास कर यानी यूडी टैक्स को लेकर नगर निगम उदयपुर ने शनिवार को सख्ती करते हुए बापू बाजार सहित शहर के कई क्षेत्रों में दूकानें, व्यवसायिक प्रतिष्ठान सीज करने की कार्रवाई की। सख्ती देख दोपहर में कुछ लोग हाथों हाथ बकाया टैक्स जमा करवाने नगर निगम में दौड़े। ud tax news udaipur nagar nigam action
बापू बाजार–अश्विनी बाजार
निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि मोहनलाल भंसाली भारत ऑप्टिकल बिल्डिंग बापू बाज़ार का 597776 टैक्स बाकी था। सीज की कार्रवाई होने पर इन्होंने निगम आकर संपूर्ण बकाया टैक्स जमा करवा दिया। किरण सिंह चौधरी, भंवर सिंह बापू बाज़ार मेन रोड 3,23260 रूपए बाकी थे। सीज की कार्रवाई होते ही इन्होंने हाथों हाथ संर्पूण बकाया राशि जमा करवाई। जमुना देवी बुलां केएंडआर टेलर बापू बाज़ार मेन रोड का 266871 रूपए टैक्स बाकी था। दूकान सीज होने पर इन्होंने निगम आकर संपूर्ण बकाया राशि जमा करवाई। ud tax news udaipur nagar nigam action
मोहनलाल बापना, नवीन चंद, पुष्पा देवी नेहरु बाज़ार मेन रोड रानी बेंगल्स के पास के 361771 रूपए बकाया होने पर यहां भी सीज की कार्रवाई की गई। बाद में इन्होंने निगम आकर हाथों हाथ संपूर्ण बकाया राशि जमा करवाई। मूलचंद तलरेजा पुत्र लोइंदा राम बापू बाज़ार मेन रोड, खादी भंडार के पास का 332174 रूपए यूडी टैक्स बाकी होने पर सीज की कारवाई की गई।
चंद्र प्रकाश पाहुजा, तुलसीराम चंद्रा लैंडमार्क, बापू बाज़ार मेन रोड 191543 रूपए टैक्स बाकी होने पर सीज की कार्रवाई की गई। इसकेे तत्काल बाद निगम आकर संपूर्ण बकाया राशि जमा करवाई। नरेन्द्र बथवी पुत्र शंकर लाल बथवी हाथीपोल मार्ग,अश्विनी बाज़ार का 307558 रूपए का टैक्स बकाया था। सीज की कार्रवाई होते ही इन्होंने भी हाथों हाथ संपूर्ण बकाया राशि जमा करवाई।
परशुराम चौराहा, सेंट्रल एरिया,गोवर्धन विलास हिरण मगरी क्षेत्र
नगर निगम आयुक्त ने बताया कि एकमे बिल्ड ई-स्टेट लिमिटेड (मीना जैन पत्नी कालूलाल जैन) परशुराम चौराहा, सेंट्रल एरिया का 573449 रूपए टैक्स बाकी होने पर सीज की कार्रवाई की गई। जीपीके सुपर मार्केट प्राइवेट लिमिटेड सेक्टर14 मेन रोड गोवर्धन विलास का 536540 रूपए टैक्स बकाया होने पर यहां भी सीज की कार्रवाई की गई। पुष्कर राम सिंह जी की बाड़ी, सेक्टर 11 का 331051 रूपए टैक्स बाकी होने पर इनके प्रतिष्ठान भी सीज किए गए। राजवीर पंचमुखी रेस्टोरेंट, भाग्यश्री कलेक्शन, बीएसएनएल रोड, रूप नगर सेक्टर तीन का 209332 रूपए टैक्स बाकी होने पर सीज की कार्रवाई की गई।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

