घरों,धर्मशालाओं और होटलों से बाहर भागे लोग
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के सीकर जिले में आज शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे था। earthquake in sikar rajasthan today
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र)के अनुसार शनिवार 7 मार्च को सुबह 6 बजकर 32 मिनट 59 सेकंड पर भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र जयपुर से करीब 69 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम दिशा में और जमीन से करीब 5 किलोमीटर नीचे था। गहराई कम होने के कारण सीकर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। earthquake in sikar rajasthan today
स्थानीय जानकारी अनुसार खाटूश्यामजी, रानोली, पलसाना, दांतारामगढ़,धींगपुर,कैलाश, बाय और हनुमानपुरा सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह सुबह धरती में हल्का कंपन महसूस होने पर कई लोग घरों से बाहर निकल जाए। लोगों ने बताया कि घरों में रखे बर्तन भी हिलने लगे। खाटूश्यामजी में धर्मशालाओं और कई होटलों में रूके लोगों ने भी भूकंप के झटके महसूस किए और लोग अपने कमरों से बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप की तीव्रता बहुत ज्यादा नहीं रहने से बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। लोगों ने बताया कि घरों के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरे में भी भूकंप की हलचल कैद हुई है।
पिछले दिनों ही इस क्षेत्र में आया था भूकंप
सीकर जिले के खाटूश्याम जी और आसपास के क्षेत्रों में पिछले साल 15 दिसंबर को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। कम अंतराल में फिर से भूकंप के झटके आने से लोगों में चिंता नजर आ रही है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

