टॉप 10 में तीन महिलाएं
एआर लाइव न्यूज। यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (यूपीएससी) ने सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा निवासी अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप कर नंबर वन रैंक हासिल की है। कुल 958 कैंडिडेट्स क्वालिफाई हुए हैं। सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 की टॉप 10 रैंकिंग में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। रिजल्ट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर उपलब्ध है। UPSC CIVIL SERVICES EXAM 2025 Result : All India Topper List
पहले अटेम्प्ट में एसडीएम बने, लेकिन संतुष्ट नहीं थे, तीसरे अटेम्प्ट में ऑल इंडिया टॉपर बने
अनुज अग्निहोत्री ने बताया कि यह उनका तीसरा अटैम्प्ट था। उन्होंने साल 2023 में जोधपुर एम्स से एमबीबीएस पास किया था। एमबीबीएस फाइनल के साथ ही उन्होंने यूपीएससी की तैयारी भी शुरू कर दी थी। साल 2023 में ही पहले अटेम्प्ट में उन्होंने क्लियर कर दिया और करीब 400 के आसपास रैंक आई थी, जिसके बाद उन्हें यूनियन टेरिटरी सर्विसेज मिली थी। उन्हें एसडीएम पद पर दिल्ली में तैनात किया गया, अनुज का कहना है कि वह एसडीएम पद से संतुष्ट नहीं थे।
अच्छी रैंक के लिए उन्होनें वर्ष 2024 की परीक्षा में परीक्षा दी, मेंस क्लियर किया लेकिन इंटरव्यू में रह गए। इस पर उन्होंने वर्ष 2025 में तीसरा अटेम्प्ट दिया और ऑल इंडिया टॉप कर पूरे देश में प्रदेश और चित्तौड़गढ़ का नाम रोशन कर दिया है। वे अभी होली की छुट्टियों में रावतभाटा आए हुए हैं, ऐसे में घर परिवार और कस्बे में जश्न का माहौल है। अनुज के पिता केबी अग्निहोत्री न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) रावतभाटा में कार्यरत हैं और मां गृहिणी हैं। अनुज का परिवार रावतभाटा में ही निवासरत है।
CIVIL SERVICES EXAM 2025 : TOP-10 Candidates
- ANUJ AGNIHOTRI (अनुज अग्निहोत्री)
- RAJESHWARI SUVE M (राजेश्वरी सुवे एम)
- AKANSH DHULL (एकांश धुल)
- RAGHAV JHUNJHUNWALA (राघव झुनझुनवाला)
- ISHAN BHATNAGAR (ईशान भटनागर)
- ZINNIA AURORA (जिन्निया अरोड़ा)
- A R RAJAH MOHAIDEEN (ए.आर. राजा मोहिदीन)
- PAKSHAL SECRETRY (पक्षाल सेक्रेटरी)
- ASTHA JAIN (आस्था जैन)
- UJJWAL PRIYANK (उज्ज्वल प्रियंक)
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

