Site iconSite icon AR Live News

झामरकोटड़ा खनन क्षेत्र के ओवरबर्डन व वेस्ट मेटेरियल को रीसाइकल किया जाएगा

udaipur rsmm news Overburden and waste material from Jhamarkotra mining area will be recycledudaipur rsmm news Overburden and waste material from Jhamarkotra mining area will be recycled

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड (RSMM) द्वारा उदयपुर जिले में स्थित झामर कोटड़ा माइंस खनन क्षेत्र के ओवरबर्डन व वेस्ट मेटेरियल को रीसाइकल करते हुए मूर्तिकला मॉडर्न एंड कंटेम्पररी स्कल्पचर के लिए उपयोग में लिया जाएगा। rsmm Jhamarkotra udaipur Overburden and waste material

मुख्य सचिव एवं आरएसएमएम के चेयरमैन वी श्रीनिवास ने शुक्रवार को सचिवालय के चिंतन कक्ष में आरएसएमएम की 422 वीं बोर्ड बैठक के दौरान इस प्रयास की तारीफ की। उन्होंने बताया कि आरएसएमएम द्वारा संगतराश नाम से इनोवेटिव कार्यक्रम आरंभ किया गया है जो कि पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक व गुड गवर्नेंस दायित्व की दिशा में बढ़ता कदम हैं।

उन्होंने बताया कि खानों में खनन के दौरान ओवरबर्डन और वेस्ट मैटेरियल के कारण पर्यावरण प्रदूषण व अपशिष्ट के उपयोग नहीं होने से विपरीत प्रभाव पड़ता है। संगतराश नवाचार से जहां एक और आधुनिक और समकालीन शिल्पकला को प्रोत्साहन मिलेगा वहीं युवाओं को रोजगार और आय के साधन विकसित होंगे। rsmm Jhamarkotra udaipur Overburden and waste material

माइनिंग व जियोलोजी सेक्टर के तकनीकी विशेषज्ञता बढ़ाने पर जोर

सीएस ने आरएसएमएम के केमिकल फर्टिलाइजर रॉक फास्फेट,जिप्सम आदि की जीरो लॉस तकनीक से उत्पादन बढ़ाने और किसानों तक उपलब्ध कराने पर जोर दिया ताकि कृषि पैदावार में बढ़ोतरी हो सके। उन्होंने बदलते माइनिंग सिनेरियों के अनुसार आरएसएमएम में मानव संसाधन का पुनर्गठन करने और माइनिंग व जियोलोजी सेक्टर के तकनीकी विशेषज्ञता बढ़ाने पर जोर दिया।

खान विभाग के प्रमुख सचिव टी रविकान्त ने बताया कि संगतराश नवाचार कार्यक्रम का एक अन्य लाभ कला और शिल्प को बढ़ावा देने के साथ ही शहरी सौन्दर्यीकरण में किया जा सकेगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण आनन्द कुमार ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए आरएसएमएम के प्रयास को अच्छी पहल बताया।

प्रबंध निदेशक आरएसएमएम प्रज्ञा केवलरमानी ने आरएसएमएम की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि ग्लोबल इंडिया स्टोनमार्ट में आरएसएमएम के पेवेलियन को पहला पुरस्कार मिला हैं। कोरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत उदयपुर में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Exit mobile version