Site iconSite icon AR Live News

खाद के साथ जबरन अटैचमेंट: 381 फर्मों की बिक्री रोकी और 169 लाइसेंस निलंबित

rajasthan vidhansabha news kirodi lal meenarajasthan vidhansabha news kirodi lal meena

जयपुर,एआर लाइव न्यूज। कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि उर्वरकों के साथ किसानों को जबरन अन्य उत्पाद जोड़कर देने की शिकायतों पर राज्य सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। अधिसूचित 744 उर्वरक निरीक्षकों ने औचक निरीक्षण करते हुए 11938 निरीक्षण किए तथा 18319 उर्वरकों के नमूने लिए। इस दौरान 765 फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। 381 फर्मों की बिक्री पर रोक लगाई गई और 169 विक्रेताओं के विक्रय प्राधिकार पत्र निलंबित या निरस्त किए गए। rajasthan vidhansabha news kirodi lal meena

कृषि मंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान विधायक ललित मीणा द्वारा पुछे गए पूरक प्रश्नों के जवाब में बताया कि कई बार उर्वरक के साथ ऐसे उत्पाद अटैच कर दिए जाते हैं जिनकी किसानों को आवश्यकता नहीं होती। जिससे उन पर अनावश्यक आर्थिक भार पड़ता है। इसे रोकने के लिए विभाग द्वारा उर्वरकों के साथ अन्य उत्पादों के जबरन अटैचमेंट पर रोक लगाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को समय समय पर निर्देश दिए गए हैं तथा उर्वरक विक्रेताओं और आपूर्तिकर्ताओं को भी चेताया गया है। rajasthan vidhansabha news kirodi lal meena

डॉ.किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि धरती माता बचाओ अभियान के तहत उर्वरकों के संतुलित उपयोग, जबरन अटैचमेंट, राज्य से बाहर परिगमन,अवैध बिक्री और कालाबाजारी पर नियंत्रण के लिए जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर निगरानी समितियां भी बनाई गई हैं, ताकि उर्वरकों का डायवर्जन रोका जा सके। कई बड़ी कंपनियों द्वारा भी जबरन अटैचमेंट की शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा स्वयं सूरतगढ़ जाकर 32 हजार यूरिया के बैग पकड़े गए ताकि उनका डायवर्जन रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि यदि बड़ी कंपनियों के खिलाफ शिकायतें आती हैं तो उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच की जाएगी और लाइसेंस भी निरस्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जिलों में पहले बनाए गए चेक पोस्ट की तरह अब पुलिस के सहयोग से और अधिक चेक पोस्ट स्थापित किए जाएंगे, ताकि उर्वरकों के डायवर्जन और तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

किरोड़ी मीणा ने कहा कि पूर्वी राजस्थान से अन्य राज्यों में उर्वरकों की तस्करी या परिगमन की 4 शिकायतें मिली थीं, जिनमें 28.55 मीट्रिक टन यूरिया और 17.50 मीट्रिक टन एसएसपी उर्वरक जब्त किए गए तथा संबंधित पुलिस थानों में 4 एफआईआर दर्ज करवाई गई। सितंबर 2025 से फरवरी 2026 के दौरान भरतपुर और कोटा संभाग में विभाग ने 1373 आदान विक्रेताओं के औचक निरीक्षण किए। उल्लंघन पाए जाने पर 53 विक्रेताओं के आदानों की बिक्री रोकी गई, 98 लाइसेंस निलंबित या निरस्त किए गए, 8 प्रकरणों में आदानों की जब्ती की गई तथा 2 विक्रेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Exit mobile version