कलेक्टर नमित मेहता ने ध्वजारोहण कर किया उद्घाटन
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर में आज गुरूवार से 12वीं अंतर संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता का खेलगांव में शुभारंभ हुआ है। कलेक्टर नमित मेहता ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सीआर देवासी, एडीएम दीपेंद्र सिंह राठौड़, अतिरिक्त आयुक्त देवस्थान गीतेश मालवीया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। 12th Inter-Divisional Civil Services Sports
जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि प्रदेश के 7 संभाग और जयपुर मुख्यालय सहित 8 टीमों के 850 से अधिक खिलाड़ी खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने उदयपुर आए हैं। इसके तहत उदयपुर के खेलगांव में टेबल टेनिस, क्रिकेट, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टेनिस, बैडमिंटन और कबड्डी सहित विभिन्न खेलों का आयोजन हो रहा है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

