Site iconSite icon AR Live News

बिहार पॉलिटिक्स: नीतीश कुमार ने राज्य सभा के लिए नामांकन भरा, अगला सीएम कौन..?

nitish kumar filed rajya sabha nomination form now who is next cm of biharnitish kumar filed rajya sabha nomination form now who is next cm of bihar

पटना,(एआर लाइव न्यूज)। बिहार के सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी साझा की। इनकी इस पोस्ट के साथ ही बिहार की राजनीति में हलचल शुरू हो गयी है। नीतीश के जदयू के कार्यकर्ताओं में इस फैसले को लेकर रोष है। सूत्रों के अनुसार 10 अप्रैल तक सीएम रहेंगे, ऐसे में अगला सीएम कौन होगा, इस बात को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गयी हैं। इधर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह नीतीश कुमार से मिलने सीएम हाउस पहुंचे। इसके बाद अमित शाह, नीतीश कुमार और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ विधानसभा पहुंचे हैं। नीतीश कुमार ने अमित शाह सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में राज्य सभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।

नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। बिहार की नई सरकार को मेरा सपोर्ट रहेगा।

नीतीश की राज्य सभा में जाने की घोषणा के बाद बिहार की विपक्षी पार्टी राजद के तेजस्वी यादव ने कहा है कि हमें उनके साथ पूरी सहानुभूति है, उनके साथ जो भी हो रहा है। भाजपा अपनी सहयोगी पार्टी को ही खत्म करती है। आप चाहे तमिलनाडू में देख लें, अकालीदल को देख लें, महाराष्ट्र में शिवसेना को देख लें या चोटाला जी की पार्टी या कहीं भी देख लें। भाजपा अपनी सहयोगी पार्टी को खत्म करती है।

नीतीश कुमार के इस फैसले का उनकी पार्टी जदयू के कार्यकर्ता ही विरोध कर रहे हैं। इस फैसले से नाराज कार्यकर्ताओं ने जदयू पार्टी कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारी जदयू कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा ये दुखद है, जो नीतीश कुमार छात्र आंदोलन से लेकर आज तक बिहार की जनता की सेवा करते रहे, बिहार की जनता उन्हें अपना परिवार मानती है, नीतीश कुमार के अलावा दूसरा कोई यहां मुख्यमंत्री नहीं हो सकता है, हम चाहते हैं कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने रहें।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version