फरवरी माह में रिकॉर्ड 1060 करोड़ का राजस्व संग्रहित
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। खान एवं भूविज्ञान विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम माह में 1500 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व संग्रहण का लक्ष्य तय करते हुए फील्ड स्तर पर राजस्व संग्रहण की रणनीति तय की है। Department of Mines and Geology rajasthan
प्रमुख सचिव खान एवं भूविज्ञान टी रविकान्त ने बुधवार को खनिज भवन में संयुक्त सचिव अरविन्द सारस्वत, निदेशक माइंस महावीर प्रसाद मीणा व वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बताया कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद खान विभाग द्वारा 12 फीसदी विकास दर के साथ फरवरी तक 8888 करोड़ 80 लाख रुपए का रेकार्ड राजस्व संग्रहित किया है। यह गत वित्तीय वर्ष के फरवरी माह तक के राजस्व संग्रहण से 952 करोड़ से भी अधिक है। Department of Mines and Geology rajasthan
पुरानी सभी तरह की बकाया राशि और संभावित राशि की वसूली पर फोकस
टी रविकान्त ने बताया कि खान विभाग के इतिहास में फरवरी माह में 1060 करोड़ रुपए के राजस्व संग्रहण का यह अब तक का नया रेकार्ड है। फरवरी माह में निर्धारित एक हजार करोड़ रुपए से अधिक राजस्व संग्रहण के लक्ष्य को अर्जित किया है। उन्होंने पुरानी सभी तरह की बकाया राशि और संभावित राशि की वसूली पर फोकस करने के निर्देश दिए।
मार्च माह में खान विभाग के सभी कार्यालय अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे
निदेशक माइंस महावीर प्रसाद मीणा फरवरी माह के निर्धारित लक्ष्यों के विरुद्ध अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, भीलवाड़ा व राजसमंद ने शत प्रतिशत से भी अधिक वसूली की है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मार्च माह के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा कर लिया जाएगा। मार्च माह में खान विभाग के सभी कार्यालय अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे। बैठक में अतिरिक्त निदेशक मुख्यालय महेश माथुर, अतिरिक्त निदेशक जय गुरुबख्सानी, ओएसडी श्रीकृष्ण शर्मा, एसजी सुनील कुमार वर्मा, एसएमई जयपुर एनएस शक्तावत, प्रताप मीणा, भरतपुर सुनील शर्मा, एडीजी गोपालाराम, एसएन डोडिया, अधीक्षण भूवैज्ञानिक संजय सक्सैना,हरिसिंह नाथावत भी मौजूद थे।

