Site iconSite icon AR Live News

स्लीपर बस में लगी आग : जान बचाकर कूदे यात्री

sleeper bus fire in udaipur banswara highwaysleeper bus fire in udaipur banswara highway

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर-बांसवाड़ा मार्ग पर सलूंबर जिले के झल्लारा थाना क्षेत्र में गरडा गांव के पास स्लीपर कोच बस में अचानक आग लग गई। यह बस उदयपुर की तरफ आ रही थी तभी बीच रास्ते में आज रविवार सुबह बस में आग लग गई। चालक और परिचालक के साथ ही यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचा ली। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। sleeper bus fire in udaipur banswara highway

उदयपुर की तरफ आ रही स्लीपर बस में रविवार सुबह गरड़ा गांव के पास अचानक धुआं उठता नजर आया तो बस चालक, परिचालक हरकत में आए। तुरंत बस को सड़क पर ही रोक दिया गया और तत्काल चालक परिचालक के साथ ही यात्री जान बचाने एक एक कर बस से कूदे। इसके कुछ ही देर बाद बस में आग लग गई। सूचना पर सलूंबर जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बस का काफी हिस्सा जल चुका था। सड़क पर चलती बस में लगी और उची लपटे उठने से काफी देर तक उदयपुर-बांसवाड़ा हाईवे पर जाम लगा रहा। sleeper bus fire in udaipur banswara highway

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Exit mobile version