Site iconSite icon AR Live News

होलिका दहन सोमवार को, धुलंडी मंगलवार को

holi in udaipur rajasthanholi in udaipur rajasthan

उदयपुर,एआर लाइव। उदयपुर में रंगों के पर्व होली को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। जगह जगह होली रोपण के साथ ही लोगों ने रंगोत्सव की तैयारी भी कर ली है। होलिका दहन सोमवार को होगा जबकि धुलंडी पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा।

श्रीराम ज्योतिष शोध एवं वास्तु परामर्श केंद्र बड़गांव के पंडित डॉ.ख्यालीलाल जोशी ने बताया कि होलिका दहन का मुहूर्त 2 मार्च सोमवार को रात 8.15 बजे तक रहेगा। धुलंडी 3 मार्च मंगलवार को मनाई जाएगी। हालांकि ढूंढोत्सव 4 मार्च बुधवार को मनाया जाएगा। क्योंकि 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होने से सूतक रहेगा। धुलंडी पर धार्मिक अनुष्ठान पूजन नहीं होते है। धुलंडी रंगोत्सव के रूप में मनायी जाती है। इस कारण सूतक का दोष नहीं लगता है।

शहर में स्थित ऐतिहासिक जगदीश मंदिर में 2 मार्च से होली महोत्सव आरंभ होगा। विनोद पूजारी ने बताया कि होलिका दहन 2 मार्च को शाम 6.15 बजे होगा और उसके बाद प्रभु के जगन्नाथ स्वामी की संध्या आरती होगी। 3 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण के चलते प्रभु के दर्शन अनवरत खुले रहेंगे। ग्रहण के मोक्ष शाम 6.48 बजे के बाद प्रभु के स्नान श्रृंगार आरती भोग दैनिक नित्यक्रम यथावत चलेंगे । मंदिर में दर्शन देर रात 11.30 बजे तक खुले रहेंगे। प्रभु के धुलंडी का उत्सव दिनांक 4 मार्च को मनाया जाएगा।

रंगों के पर्व होली के अवसर पर शहर सहित जिले भर में जगह जगह होली रोपण किया गया है। कुछ जगह लोग आज भी होली रोपण कर रहे है। इधर बाजारों में गुलाल के साथ ही विभिन्न प्रकार की पिचकारी बिक्री की स्टाले भी काफी लगी हुई है। स्टालों पर खासकर बच्चों का उत्साह ज्यादा नजर आ रहा है। वन विभाग ने इस साल भी हर्बल गुलाल बिक्री के शहर में स्टालें लगाई है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Exit mobile version