Site iconSite icon AR Live News

एक अप्रेल से खुलेंगे सरकारी स्कूल, सरकार उपलब्ध कराएगी प्रयोगशाला सामग्री

Government schools will start from 1st April of 2026-27 academic sessionGovernment schools will start from 1st April of 2026-27 academic session

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में निजी स्कूलों की तर्ज पर इस शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूल भी एक अप्रेल से खुलेंगे। 1 अप्रेल से 15 मई तक स्कूल में पाठ्यक्रम संबंधी पढ़ाई होगी। इसके बाद 20 जून तक गर्मियों की छुट्टियां होंगी और 21 जून से स्कूल दोबारा खुलेंगे। सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। Government schools will start from 1st April of 2026-27 academic session

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालयों की प्रयोगशालाओं में एक अप्रेल 2026 से प्रयोगशाला सामग्री उपलब्ध कराना शुरू कर दी जाएगी। साथ ही जिन विद्यालयों में भवन उपलब्ध नहीं है, उनमें पीएबी से राशि आने पर निर्माण कार्यों की स्वीकृति दी जाएगी। उन्होंने सदन में आश्वस्त किया कि रिक्त पदों को भी शीघ्र भरा जाएगा। शिक्षा मंत्री प्रश्नकाल के दौरान विधायक अर्जुन लाल के पूरक प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यालयों के क्रमोन्नयन के स्पष्ट नियम निर्धारित हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय को उच्च स्तर पर क्रमोन्नत करने के लिए कक्षा 8 में न्यूनतम 30 छात्रों का नामांकन, गांव की जनसंख्या कम से कम 1 हजार 500 तथा 5 किलोमीटर की परिधि में कोई अन्य उच्च माध्यमिक विद्यालय नहीं होना आवश्यक है। इन मानदंडों के अनुरूप ही प्रस्तावों पर नए विद्यालय खोलते समय विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र में स्टाफिंग पैटर्न पूर्ण कर दिया जाएगा।

शिक्षा मंत्री दिलावर ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती-2022 (लेवल-1 एवं लेवल-2) के लिए 16 दिसंबर 2022 को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा कुल 48 हजार पदों पर विज्ञप्ति जारी की गई थी। वर्तमान में 45 हजार 895 पदों पर जिला आवंटन किया जा चुका है। शेष अभ्यर्थियों के चयन की अनुशंसा प्राप्त होने के बाद नियुक्ति की आगामी कार्रवाई की जाएगी। अभी भर्ती प्रक्रिया जारी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग में 11 जुलाई 2024 की विज्ञप्ति के अंतर्गत शेष रहे पदों पर चयन उपरांत संबंधित विद्यालयों में पदस्थापन की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version