Site iconSite icon AR Live News

रेवेन्यू इंस्पेक्टर 3.80 लाख रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

jaipur acb arrest Revenue Inspector for taking bribe rs 3.80 lakhjaipur acb arrest Revenue Inspector for taking bribe rs 3.80 lakh

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने जयपुर पश्चिम वृत के रेवेन्यू इंस्पेक्टर (भू-अभिलेख निरीक्षक) अनिल कुमार को 3 लाख 80 हजार रूपए रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी के परिवादी की पुश्तैनी जमीन के तकासमा कार्य (तकसीम/बंटवारा) किए जाने की एवज में रेवेन्यू इंस्पेक्टर अनिल कुमार 5 लाख रूपए रिश्वत मांग रहे थे। jaipur acb arrest Revenue Inspector for taking bribe rs 3 lakh 80 thousand

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी जयपुर नगर-द्वितीय को शिकायत मिली थी, जिसमें परिवादी ने बताया था कि उसने उसकी पुश्तैनी जमीन के तकासमा कार्य के लिए आवेदन किया था। तकासमा कार्य करने की एवज में रेवेन्यू इंस्पेक्टर अनिल कुमार 5 लाख की रिश्वत राशि मांग रहे हैं।

परिवादी की शिकायत का एसीबी टीम ने सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान ही रेवेन्यू इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने परिवादी से 20 हजार रूपए ले लिए और 4 लाख रूपए में कार्य करने को तैयार हो गया। रेवेन्यू इंस्पेक्टर ने परिवादी से कहा 4 लाख रूपए में उसके पास तो एक लाख रूपए ही रहेंगे, बाकी 3 लाख रूपए एसडीएम एसडीओ (उपखण्ड अधिकारी जयपुर, प्रथम) को दिए जाएंगे। इस पर आज शुक्रवार को एसीबी टीम ने ट्रेप कार्यवाही करते हुये रेवेन्यू इंस्पेक्टर अनिल कुमार को परिवादी से 3.80 लाख रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्‌तार किया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version