Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर: जाकिर खान और बादशाह लाइव कॉन्सर्ट होगा गीतांजली यूनिवर्सिटी में

Udaipur Zakir Khan and Badshah to go live at Geetanjali UniversityUdaipur Zakir Khan and Badshah to go live at Geetanjali University

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली यूनिवर्सिटी, उदयपुर में 26 एवं 27 फरवरी 2026 को आयोजित होने जा रहा गीतांजली सिनेप्स-2026 स्पोर्ट्स एंड कल्चरल फेस्ट इस वर्ष स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान और सिंगर बादशाह लाइव के साथ ज्यादा आकर्षक और खास होने वाला है। Udaipur: Zakir Khan and Badshah to go live at Geetanjali University

गीतांजली ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल ने कहा कि सिनेप्स-2026 विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, टीम भावना विकसित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करेगा। सिनेप्स-2026 में दो दिवसीय इस महोत्सव में मेडिकल, पैरामेडिकल, फार्मेसी, डेंटल, फिजियोथेरेपी एवं नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा विविध खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, रचनात्मक गतिविधियां एवं टीम-आधारित आयोजन किए जाएंगे।

Exit mobile version