Site iconSite icon AR Live News

टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी की आड़ में चल रहा था ठगी का कॉल सेंटर

udaipur gogunda police caught fake call center doing online fraud with US Citizenudaipur gogunda police caught fake call center doing online fraud with US Citizen

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर की गोगुंदा पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सनसेट एडवेंचर टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी की आड़ में चल रहे ठगी के कॉल सेंटर का खुलासा किया है। इस कॉल सेंटर में कार्यरत युवक अमेरिकन और यूरोपीय देशों के नागरिकों के साथ ठगी करते पकड़े गए हैं। पुलिस ने कॉल सेंटर से गुजरात, उदयपुर, जालौर सहित नॉर्थ ईस्ट इंडिया के निवासी 11 युवक और 1 युवती को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 4 लेपटॉप, 14 मोबाइल और 2 वाहन जब्त किए हैं। udaipur gogunda police caught fake call center doing online fraud with US Citizen

गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि कॉल सेंटर पर कार्यरत युवक-युवतियां अहमदाबाद के शाहरूख मंशुरी के लिए काम करते थे। शाहरूख मंसूरी इनको एपल कंपनी के मोबाइल यूजर यूएस नागरिकों के मोबाइल नंबर, नाम पते उपलब्ध करवाता था, ये सभी यूएस नागरिक को कॉल करने से पहले उसे एक मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए फर्जी मैसेज भेजते थे, जिसमें एपल कंपनी द्वारा उनकी कोई सर्विस एक्टिवेट होने की जानकारी होती थी। इसके बाद कॉल सेंटर में कार्यरत युवक यूएस नागरिक को कॉल करता और बताता कि वह एपल कंपनी का प्रतिनिधि बोल रहा है। आपके मोबाइल में एक सर्विस एक्टिवेट हो गयी है। इसके डीएक्टिवेट करने के लिए आपको 20 से 50 यूएस डॉलर का शुल्क देना होगा।

इस तरह सर्विस डीएक्टिवेट करने के नाम पर आरोपियों ने कई यूएस नागरिकों के साथ ठगी की। जबकि उसके मोबाइल में कोई सर्विस एक्टिवेट ही नहीं हुई थी। ठगी से डॉलर में आयी राशि को ये वर्चुअल प्लेटफॉर्म के जरिए ही रूपयों में कंवर्ट कराते थे, जिसका 20 प्रतिशत शुल्क मनी कंनवर्टन प्लेटफॉर्म को देते हैं।

अहमदाबाद निवासी शाहरूख मोहम्मद शेख पुत्र मोहम्मद शरीफ मंशुरी, चेतन सिंह सिकरवार पुत्र हरिसिंह, जालोर के सांचोर निवासी करण कुमार पुत्र मनोज कुमार, मिलन पुत्र विपिन जोशी, प्रवीण कुमार पुत्र तुलछाराम, नागालैंड निवासी आलोक अचुमि पुत्र अतोबी, मेघालय निवासी जुसवा अलेक्जेण्डर पुत्र जेलिडा ढाकर, दीपक थापा पुत्र सुनिल कुमार, शेमलाद रोगरिन पुत्र रेलिना रोगरिन डोग, अनुशा पुत्री हरिनारायण डींगडोग, सुरेश पुत्र सिबु बसल नेपाली और असम निवासी रोमियों स्टेन पुत्र अलबिलिंग सदाप को गिरफ्तार किया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version