Site iconSite icon AR Live News

महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किटः 275.68 करोड़ की डीपीआर तैयार

Maharana Pratap Tourist CircuitMaharana Pratap Tourist Circuit

जयपुर,एआर लाइव न्यूज। राज्य सरकार द्वारा महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट विकास योजना की क्रियान्विति के लिए 275.68 करोड़ रूपये की डीपीआर तैयार करवा ली गई है। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण की अध्यक्षता में गठित समीक्षा समिति द्वारा 3 फरवरी 2026 को इस डीपीआर अनुसार कार्य करवाये जाने का अनुमोदन किया जा चुका है। Maharana Pratap Tourist Circuit DPR

राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट विकास योजना के अंतर्गत विकसित की जाने वाली परिसम्पतियों के विकास से पूर्व इन सम्पतियों के समुचित देखरेख एवं संचालन के संबंध में स्थानीय निकायों से परामर्श कर प्रबंधन किया जाएगा। इन सम्पतियों का नियमित पर्यवेक्षण जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला पर्यटन विकास समिति के माध्यम से किया जाएगा। Maharana Pratap Tourist Circuit DPR

पर्यटन मंत्री ने एक मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि राज्य बजट वर्ष 2024-25 में महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़े स्थलों को महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट विकसित करने के लिये 100 करोड़ रूपये के प्रावधान करने की घोषणा की गई थी। डीपीआर तैयार करने 100 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्‍वीकृति जनवरी 2025 में जारी की गई। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण द्वारा उक्त परियोजना के लिए तैयार की गई Concept Project Report(CPR) पर 2 लाख 83 हजार पांच सौ रूपये व्यय किए गए। इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि 100 करोड़ की घोषणा के मुकाबले दो वर्षों में केवल दो लाख रुपए खर्च होना गंभीर सवाल खड़ा करता है। इससे साफ है कि सरकार महाराणा प्रताप को लेकर कितनी गंभीर है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के 
https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Exit mobile version