Site iconSite icon AR Live News

एयर एंबुलेस क्रैश : मरीज, डॉक्टर, पायलट सहित 7 लोगों की मौत

Air ambulance crash in jharkhand 7 people killed including patient, doctor, pilotAir ambulance crash in jharkhand 7 people killed including patient, doctor, pilot

एआर लाइव न्यूज। झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया के पास एक एयर एम्बुलेंस विमान क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गयी, मृतकों में मरीज, दो परिजन, दो डॉक्टर्स और दो पायलट शामिल हैं। एयर एंबुलेंस विमान मरीज को लेकर रांची से दिल्ली जा रहा था। जांच एजेंसियां हादसे के कारणों की जांच कर रही हैं। Air ambulance crash in jharkhand: 7 people killed including patient, doctor, pilot

जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार शाम करीब सवा सात बजे चतरा जिले के सिमरिया थाना इलाके के कासियातु अंतर्गत करमटांड जंगल में हुआ। रेड बर्ड एविएशन कंपनी का यह विमान रांची से दिल्ली जाने के लिए उड़ा था। चतरा जिला के सिमरिया थाना क्षेत्र के करमाटांड़ जंगल के पास अचानक विमान का एअर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया और प्लेन अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया।

विमान क्रैश की सूचना पर तत्काल विमानन अधिकारियों ने हाई अलर्ट जारी किया और स्थानीय प्रशासन व पुलिस की मदद से विमान के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस विमान तक पहुंची, इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। विमान में सवार सभी मृतकों में शव बरामद कर लिए गए हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार एंबुलेंस में पायलट कैप्टन विवेक विकास भगत, कैप्टन सवराजदीप सिंह, मरीज संजय कुमार, मरीज की पत्नी अर्चना देवी, भांजा धीरू कुमार के अलावा डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता और पारा मेडिकल स्टाफ सचिन कुमार मिश्रा सवार थे।

पुलिस ने एहतियातन घटना स्थल व आसपास के इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने अहम साक्ष्य जुटाए हैं। मौके पर प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों सहित पारा मिलिट्री फोर्स के जवान भी तैनात हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version