Site iconSite icon AR Live News

गीतांजली विश्वविद्यालय में सिनैप्स स्पोर्ट्स 2026 सम्पन्न हुआ

Geetanjali University Synapse Sports 2026 concludes with championship trophyGeetanjali University Synapse Sports 2026 concludes with championship trophy

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली यूनिवर्सिटी के वार्षिक खेल महोत्सव सिनैप्स स्पोर्ट्स 2026 का दस दिवसीय आयोजन 11 से 20 फरवरी तक उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। इस खेल महोत्सव में विश्वविद्यालय के विभिन्न घटक महाविद्यालयों के 800 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर 11 खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आरके व्यास रहे।

समारोह का मुख्य आकर्षण ओवरऑल चैंपियनशिप की घोषणा रही, जिसमें गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने प्रतिष्ठित ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि गीतांजली कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी ने रनर-अप ट्रॉफी हासिल की। कुलपति डॉ आरके व्यास ने विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान करते हुए खिलाड़ियों की टीम भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

Exit mobile version