Site iconSite icon AR Live News

कर्तव्य को बोझ नहीं,धर्म समझकर निभाना विजय श्रीमाली की असली पहचान थी : प्रो. बीपी सारस्वत

Lecture in memory of Prof. Vijay Shrimali in udaipurLecture in memory of Prof. Vijay Shrimali in udaipur

प्रो. विजय श्रीमाली की स्मृति में हुआ व्याख्यान

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रो. विजय श्रीमाली की स्मृति में शुक्रवार को प्रथम व्याख्यान आयोजित हुआ। Lecture in memory of Prof. Vijay Shrimali

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बीपी सारस्वत ने कहा कि कर्तव्य को बोझ नहीं, धर्म समझकर निभाना प्रो.विजय श्रीमाली की असली पहचान थी। जरूरतमंद विद्यार्थियों की फीस भरना, जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में सहयोग करना और सामाजिक आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के साथ चट्टान की तरह खड़े रहना उनके स्वभाव का हिस्सा था। लॉ कॉलेज के पीछे की बंजर भूमि को हजारों पेड़ों से हरा भरा करना उनकी दूरदृष्टि और भावी पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी का जीवंत उदाहरण है। Lecture in memory of Prof. Vijay Shrimali

मुख्य वक्ता पद्मश्री से सम्मानित पर्यावरणप्रेमी श्यामसुन्दर पालीवाल ने कहा कि समाज में वास्तविक परिवर्तन नीतियों या भाषणों से नहीं, बल्कि धरातल पर लगातार किए गए कर्म से आता है। उन्होंने कहा कि पिपलांत्री मॉडल इसी सोच का परिणाम है। जहाँ खनन क्षेत्र से घिरे एक गाँव को सस्टेनेबल डेवलपमेंट और स्वरोज़गार के केंद्र में बदला गया। पालीवाल ने कहा कि नेतृत्व करते हुए सीखते रहना ही सच्चा नेतृत्व है।

विशिष्ट अतिथि यूआईटी उदयपुर के पूर्व चेयरमैन रविंद्र श्रीमाली ने प्रो. श्रीमाली के व्यक्तित्व का जिक्र करते हुए उन्हें प्रकृति और समाजसेवा के क्षेत्र में धरातल पर काम करने वाला कर्मयोगी बताया। विद्यार्थियों और आमजन से उनका हमेशा दिल से नाता रहा। कार्यक्रम संयोजक डॉ.देवेंद्र श्रीमाली, वाणिज्य महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो.शूरवीर सिंह, प्रो. विजय श्रीमाली के पुत्र एवं होटल एसोसिएशन उदयपुर के पूर्व सचिव जतिन श्रीमाली, डॉ.शिल्पा वर्डिया, डॉ. शैलेन्द्र सिंह राव, डॉ. हेमराज चौधरी, डॉ. सचिन गुप्ता, डॉ. विनोद कुमार मीणा, डॉ. रेनू शर्मा, डॉ. आशा शर्मा. डॉ. पारुल दशोरा. डॉ. पुष्पराज मीणा,प्रो.जी सोरल, प्रो.सीपी जैन,प्रो.पीके सिंह, प्रो.ओपी जैन, प्रो.बीएल हेड़ा सहित कई शिक्षाविद,विद्यार्थी और गणमान्य लोग मौजूद थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version