Site iconSite icon AR Live News

हाथ से कटा अंगूठा दोबारा जोड़ दिया: गीतांजली हॉस्पिटल में डॉ. योगेश शर्मा ने की सर्जरी

udaipur Geetanjali Hospital Dr. Yogesh Sharma Reimplant thumb severed from handudaipur Geetanjali Hospital Dr. Yogesh Sharma Reimplant thumb severed from hand

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल उदयपुर के ऑर्थोपेडिक विभाग में हैंड एवं माइक्रोवैस्कुलर सर्जन डॉ. योगेश कुमार शर्मा ने एक मरीज के हाथ से कटे हुए अंगूठे को दोबारा जोड़ दिया है। udaipur Geetanjali Hospital Dr. Yogesh Sharma Reimplant thumb severed from hand

जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा के कोटड़ी निवासी 17 वर्षीय युवक मोटरसाइकिल की चेन साफ कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका अंगूठा चेन में फंसकर पूरी तरह कटकर अलग हो गया। परिजन तत्काल युवक और उसके कटे हुए अंगूठे को लेकर कोटड़ी और फिर भीलवाड़ा के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। निजी अस्पताल में युवक को प्राथमिक उपचार देकर तत्काल गीातांजली हॉस्पिटल रैफर किया गया। परिजन युवक को भीलवाड़ा से उदयपुर गीतांजली हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।

गीतांजली हॉस्पिटल के डॉ. योगेश कुमार शर्मा ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल माइक्रोवैस्कुलर रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी का निर्णय लिया। समय रहते की गई इस जटिल सर्जरी के जरिए कटे हुए अंगूठे को सफलतापूर्वक री-इम्प्लांट कर दिया गया। इस सर्जरी में हैंड एवं माइक्रोवैस्कुलर सर्जन डॉ. योगेश कुमार शर्मा के साथ डॉ. मुकेश, एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. भगवंत और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही है।

डॉ. योगेश ने बताया कि इस तरह की चोटों में सबसे महत्वपूर्ण होता है समय। यदि 5 से 6 घंटे के भीतर खून की सप्लाई दोबारा स्थापित कर दी जाए, तो अंगुली या अंगूठा बचाया जा सकता है। सर्जरी के बाद रोगी का अंगूठा सुरक्षित है और हाथ की कार्यक्षमता बनी हुई है। समय पर इलाज नहीं मिलता, तो उसे जीवनभर अंगूठे के बिना ही रहना पड़ता।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version